समस्तीपुर : एक निर्भीक पत्रकार,  गरीबों के मसीहा तथा महान समाजवादी नेता के रूप में स्वर्गीय रामजपित राय सदैव याद किए जाते रहेंगे   

                                                                                              

अश्वनी कुमार, समस्तीपुर 



समस्तीपुर  : कर्पूरी आश्रम समस्तीपुर स्थित जिला राजद कार्यालय पर समाजवादी नेता, कवि, लेखक, साहित्यकार स्वर्गीय रामजपित राय की पुण्य -तिथि पर उनके तैल्य चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई l मौके पर एक विचार -गोष्ठी भी आयोजित की गई l "श्रद्धांजलि सभा -सह-विचार गोष्ठी " की अध्यक्षता राजद जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधान पार्षद रोमा भारती, संचालन -- भाकपा माले के जिला मंत्री प्रोफेसर उमेश कुमार व धन्यवाद ज्ञापन भाकपा जिला मंत्री सुरेन्द्र सिंह मुन्ना ने किया l "श्रद्धांजलि सभा " को सम्बोधित करते हुए पूर्व मंत्री सह राजद के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक ने उन्हें गरीबो का मसीहा , सामाजिक न्याय का मजबूत स्तम्भ बतलाया l उन्होंने कहा की रामजपित बाबू ने जीवन का क्षण- क्षण व शरीर का कण-कण गरीबों के कल्याण व राष्ट्र के विकास के लिए समर्पित किया l बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी, बिहार विधानसभा के उप मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन, बिहार महिला आयोग की अध्यक्ष अश्वमेघ देवी, पूर्व विधायक सुनील कुमार पुष्पम तथा पूर्व विधायक दुर्गा प्रसाद सिह ने कहा कि एक निर्भीक पत्रकार , कवि, लेखक , साहित्यकार, ओजस्वी वक्ता, गरीबो के मसीहा तथा महान समाजवादी नेता के रूप में स्वर्गीय रामजपित राय सदैव याद किए जाते रहेंगे l मौके पर पूर्व मंत्री सह राजद के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक , बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी , बिहार विधानसभा के उप मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन , बिहार महिला आयोग की अध्यक्ष अश्वमेघ देवी , पूर्व विधान पार्षद सह राजद जिलाध्यक्ष रोमा भारती, पूर्व विधायक सुनील कुमार पुष्पम , जनता दल यू जिलाध्यक्ष डाo दुर्गेश राय, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोo अबू तमीम, भाकपा जिला मंत्री सुरेन्द्र सिह मुन्ना , राजद अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द सहनी, प्रदेश महासचिव फैजुर रहमान फैज , जिला राजद के प्रधान महासचिव विपीन सहनी, वरीय नेता जयमंगल राय, राजद अनुo जाति/जनजाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सत्यविन्द पासवान , जिला उपाध्यक्ष रामविनोद पासवान , जिला उपाध्यक्ष तारकेश्वरनाथ गुप्ता , जिला उपाध्यक्ष ललन यादव , विनोद कुमार सिह, जिला प्रवक्ता क्रमश राकेश कुमार ठाकुर , भिखारी लाल सिंह , सोशल मीडिया प्रभारी चमन यादव , पूर्व जिला पार्षद शम्भु भूषण यादव , जिला उपाध्यक्ष रामवरन महतो , राजद शिक्षक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शत्रुध्न यादव , राजद किसान सेल के जिलाध्यक्ष राजेश्वर महतो आदि मौजूद थे l

  

Related Articles

Post a comment