छठ घाट से घर लौट रहे दो भाइयों को अग्निशमन की गाड़ी ने रौंदा, स्थानीय लोगों ने काटा बवाल

कटिहार: बड़ी खबर कटिहार से है जहां छठ घाट से लौटते वक्त एक बड़ा हादसा हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और सड़क जाम कर जम कर हंगामा किया। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बालीटीकर गांव के समीप की है। दरअसल छठ घाट से घर लौटने के दौरान अग्निशमन विभाग की गाड़ी की चपेट में आने से दो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां से बेहतर इलाज के लिए कटिहार मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों से सड़क जाम करते हुए जमकर प्रदर्शन किया। 

घटना के बारे में निगम पार्षद अरुण कुमार, सन्नी तांती ने बताया की दोनों बच्चा छठ घाट से घर लौट रहा था तभी अग्निशमन की गाड़ी आई और पीछे से टक्कर मार दी। गाड़ी की टक्कर से एक बच्चा वहीं गिर गया जबकि दूसरा गाड़ी के बीच में फंस गया। घायल बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां से डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। घटना के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और सड़क पर आगजनी कर सड़क जाम कर दिया। जख्मी बच्चों की पहचान समीर और दीपक के रूप में की गई।

घटना की सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विशाल आनन्द भी मौके पर पहुंचे और गुस्साए ग्रामीणों से मिलकर उनकी बारी को सुनी और मामले को शांत कराया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विशाल आनन्द ने बताया कि एक बच्चे की स्थिति अभी ठीक है दूसरे बच्चे की स्थिति गंभीर है जिसे इलाज के लिए पुर्णिया रेफर किया गया है। अग्निशमन की गाड़ी से ये घटना हुई है।

  

Related Articles

Post a comment