औरंगाबाद सांसद अभय कुशवाहा ने बिहारवासियों को दी छठ की बधाई, बिहार की राजनीति पर भी बोले

गया जी: बिहार के औरंगाबाद से राजद सांसद अभय कुशवाहा ने बिहार वासियों को छठ महापर्व की बधाई दी है। गया के कुजापी स्थित अपने गांव में छठ पूजा में शामिल होने आए सांसद अभय कुशवाहा ने कहा कि वर्ष 2012 में कुजापी सूर्य मंदिर और छठ पूजा रामवृक्ष सरोवर का निर्माण कराए थे। जब भी छठ पर्व आता है, तो साल में दो बार इस महापर्व का सेलिब्रेट हम लोग मिलकर करते हैं। इस बार और व्यवस्था की गई है, कि चार पहिया वाहन जो घर तक नहीं आते थे, तो उसके लिए वैकल्पिक रूट की व्यवस्था की गई है, पार्किंग भी बनाया गया है। 

छठ पर्व को लेकर बिहार में जिस तरह सभी छठ घाट से सजाए जाते हैं। उसी तरह से मेरे नेतृत्व में यहां सारी तैयारियां कुजापी घाट पर की जाती है। भव्य तरीके से यहां का भी छठ घाट सजाया जाता है। बिहार वासियों के लिए गर्व की बात है, कि पहले कहा जाता था, कि यह छठ पूजा सिर्फ बिहार के लिए है. किंतु अब देख रहे हैं, कि एयरपोर्ट पर भी छठ गीत बज रहा है और स्टेशन पर भी छठ गीत बज रहा है. छठ पर्व की भव्यता देश भर में बढ़ी है।

नीतीश जी साथ आए तो स्वागत है 

राजनीतिक मुद्दे पर बोलते हुए औरंगाबाद सांसद अभय कुशवाहा ने कहा कि मुंबई में जो बयानबाजी छठ पर्व को लेकर हो रही है, वह ठीक नहीं है। राज्य देश में जो राज्यवार लिंग भेद पर जो राजनीति कर रहे हैं, वह हिंदुस्तान में नहीं होनी चाहिए। वहीं, रोहिणी आचार्य जी के बयान कि नीतीश कुमार चाचा है, इसपर अभय कुशवाहा ने कहा कि रोहिणी आचार्य ने नीतीश कुमार को चाचा कहा तो क्या गलत है। यदि नीतीश कुमार साथ में आना चाहते हैं, तो उनका स्वागत रहेगा। लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी ने मिलकर नीतीश कुमार को भी मुख्यमंत्री बनाया था। फिर साथ आएं तो तेजस्वी यादव के नेतृत्व में निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाएगें। कहा कि चिराग पासवान के पिताजी रामविलास पासवान को भी राज्यसभा में भेजने का काम लालू प्रसाद यादव ने किया था, किंतु लोग भूल जाते हैं। हम सिर्फ नीतीश कुमार की बात नहीं कर रहे हैं। जब रामविलास पासवान के पास कुछ नहीं था, सब उन्हें राज्यसभा भेजने का काम लालू प्रसाद ने किया था। राजद की 25 सीटें हैं, लेकिन सबसे ज्यादा वोट प्रतिशत वोट शेयर मतदाता मलिक ने राजद को ही दिया है।

भाजपा कहती है, दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है, लेकिन उनका वोट कहां है, सबसे ज्यादा वोट बिहार में राष्ट्रीय जनता दल के हिस्से में आई है। अबकी बार यूपी में परिवर्तन की लहर बन चुकी है। यूपी में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बनेंगे और 2029 में राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनेगें।

  

Related Articles

Post a comment