मुजफ्फरपुर में 61 डाटा एंट्री ऑपरेटरों का फेरबदल : कई अंचलों में बदले गए कर्मी




मुजफ्फरपुर : जिला पदाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने प्रशासनिक कार्यों को सुचारू और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिले के 61 डाटा एंट्री ऑपरेटरों का स्थानांतरण कर दिया है। समाहरणालय के जिला भूमि सुधार शाखा की ओर से जारी आदेश के अनुसार सभी कर्मियों को तत्काल प्रभाव से नये पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है.


जारी आदेश में कहा गया है कि कार्यालय कार्यहित को ध्यान में रखते हुए इन डाटा एंट्री ऑपरेटरों का स्थानांतरण विभिन्न अंचल कार्यालयों में किया गया है। सभी संबंधित कर्मियों को निर्देश दिया गया है कि आदेश प्राप्त होते ही नये पदस्थापन स्थल पर योगदान सुनिश्चित करें.


आदेश के अनुसार कई कर्मियों को एक अंचल से दूसरे अंचल में भेजा गया है। इनमें औराई, मुसहरी, सरैया, गायघाट, बोचहां, सकरा, मीनापुर, मोतीपुर, कांटी, साहेबगंज, कटरा, पारू, मड़वन और बंदरा अंचल शामिल है.


सूची के अनुसार धीरज कुमार को औराई से पारू, मो. कमल को औराई से साहेबगंज तथा अमित कुमार को औराई से कुढ़नी अंचल में पदस्थापित किया गया है। इसी प्रकार पप्पू कुमार को मुसहरी से सरैया, मुकेश कुमार को मुसहरी से औराई तथा राम बाबू कुमार शर्मा को मुसहरी से मीनापुर भेजा गया है.


इसके अलावा सुजीत कुमार को सरैया से मुसहरी, राज कुमार गुप्ता को सरैया से कटरा, अलका कुमारी को सरैया से कुढ़नी तथा नंदन कुमार को सरैया से गायघाट अंचल में स्थानांतरित किया गया है। वहीं रवि रंजन को गायघाट से पारू और कंचन कुमार को गायघाट से साहेबगंज भेजा गया है।

बोचहां, सकरा और मीनापुर अंचल से भी कई कर्मियों का स्थानांतरण किया गया है।  यह बदलाव कार्य व्यवस्था को बेहतर बनाने और विभिन्न अंचलों में काम के दबाव को संतुलित करने के लिए किया गया है।

जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित कर्मियों को निर्देश दिया है कि वे पत्र प्राप्त होते ही अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान दें, ताकि राजस्व और भूमि संबंधित कार्यों के निष्पादन में किसी प्रकार की बाधा न हो.


स्थानांतरित प्रमुख कर्मी-!!

धीरज कुमार – औराई से पारू

मो. कमल – औराई से साहेबगंज

अमित कुमार – औराई से कुढ़नी

पप्पू कुमार – मुसहरी से सरैया

मुकेश कुमार – मुसहरी से औराई

राम बाबू कुमार शर्मा – मुसहरी से मीनापुर

सुजीत कुमार – सरैया से मुसहरी

राज कुमार गुप्ता – सरैया से कटरा

अलका कुमारी – सरैया से कुढ़नी

नंदन कुमार – सरैया से गायघाट

रवि रंजन – गायघाट से पारू

कंचन कुमार – गायघाट से साहेबगंज...!


मुजफ्फरपुर से रूपेश कुमार की रिपोर्ट....

  

Related Articles

Post a comment