राजधानी पटना में बनेंगे सवा लाख नए राशन कार्ड, डीएम ने समय से काम पूरा करने का दिया निर्देश

पटना: पटना जिलान्तर्गत 1 लाख 26 हजार नये राशन कार्ड बनाये जाने हैं। जिलाधिकारी कुन्दन कुमार ने कहा कि पंचायत स्तर पर शिविर लगाकर पात्र लाभुकों से आवेदन प्राप्त करने के कार्य में तेजी लाएं। डीएम ने प्रखंड विकास पदाधिकारी, आपूर्ति पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि विकास मित्र, डीलर एवं पंचायत सचिवों की सहायता से नये राशन कार्ड हेतु आवेदन संग्रह किये जायें।

साथ ही डीएम ने संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी को भी निर्देश दिया कि वे प्रतिदिन इस कार्य के प्रगति की समीक्षा करें एवं ससमय इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए आवश्यक कदम उठायें। बैठक में उप विकास आयुक्त शुभम कुमार, अपर समाहर्ता आपूर्ति रविन्द्र कुमार दिवाकर समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। 

  

Related Articles

Post a comment