उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, डीसीएम चालक की हो गई मौत

सुल्तानपुर (उप्र): पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार देर रात हुए सड़क हादसे में डीसीएम चालक की दर्दनाक मौत हो गई। जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के दरपीपुर के पास किलोमीटर 143 पर अज्ञात वाहन ने डीसीएम में साइड से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में डीसीएम का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही यूपीडा की टीम मौके पर पहुंची और घायल चालक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोस्तपुर पहुंचाया। जहां, चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मैनपुरी का रहने वाला था मृतक

मृतक की पहचान मैनपुरी जिले के कुरावली थाना क्षेत्र के मुबारिकपुर निवासी धर्मेंद्र के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र डीसीएम में माल लादकर लखनऊ से आजमगढ़ की ओर जा रहा था। इसी दौरान दरपीपुर के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसकी डीसीएम में टक्कर मार दी।

  

Related Articles

Post a comment