मुजफ्फरपुर : शिक्षा के बिना मनुष्य का जीवन अधूरा है : संजय रजक



मुजफ्फरपुर : रविवार को प्रयास मंच का 7 वाँ स्थापना दिवस पर बहलखाना स्लम बस्ती के बच्चो के बीच शिक्षा जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मंच के संस्थापक संजय रजक ने कहा कि शिक्षा के बिना मनुष्य का जीवन अधूरा है इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को शिक्षित होना बहुत जरूरी है और शिक्षित व्यक्ति ही देश निर्माण और राष्ट्र निर्माण मे सहयोग कर सकते है इसलिए एक प्रयास मंच का गठन किया जिसका उद्देश्य सब पढ़े,सब बढ़े जो बच्चे स्लम बस्ती  गरीब व जरूरतमंद है इन्हें  शिक्षा से जोड़ना साथ सामाजिक कार्यक्रम करना और मंच के द्वारा अपने शहर मुज़फफरपुर मे सात साल से शिक्षा जागरूकता के साथ अन्य सामाजिक कार्य कार्यक्रम किया गया जिसमें मुख्य शिक्षा जागरूकता,नशा मुक्त ,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान, वृक्षारोपण ,स्वच्छ भारत अभियान, पठन सामग्री वितरण ,जल बचाओ, बाढ़ राहत सामग्री ,चमकी बुखार, अग्नि पीड़ित राहत समाग्री वितरण व अन्य समाजिक कार्यक्रम किया गया .इस बार मंच के 7 वाँ स्थापना दिवस पर मंच के द्वारा बहलखाना स्लम बस्ती के बच्चो के साथ शिक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया उद्देश्य ये की ये भी बच्चे पढ़े और अपने परिवार समाज का नाम रौशन कर सके .आज मंच के 7 वाँ स्थापना दिवस पर बहलखाना स्लम बस्ती के बच्चो के बीच पठन समाग्री वितरण कर स्थापना दिवस  मनाया गया. आगे भी कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा.कार्यक्रम मे रोहन मल्लिक,सन्नी मल्लिक, नीरज मल्लिक,अर्जुन,संजय रजक उपस्थित थे.


मुजफ्फरपुर से रूपेश कुमार की रिपोर्ट....

  

Related Articles

Post a comment