कायाकल्प योजनाओं की समीक्षा बैठक में कार्यों में तेजी लाने का निर्देश
- by Manjesh Kumar
- 24-Nov-2026
- Views
मेट आईडी की समस्या जल्द दूर करने का आश्वासन, इच्छुक व्यक्ति कार्यालय पहुंचकर बनवा सकते हैं मेट आईडी
कटिहार: बरारी प्रखंड मुख्यालय स्थित मनरेगा कार्यालय में मंगलवार को VB-G RAM-G के अंतर्गत संचालित कायाकल्प योजनाओं को लेकर कार्यक्रम पदाधिकारी श्यामदेव कुमार की अध्यक्षता में विशेष समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी PRS, BFT, PTA एवं JE शामिल हुए। इस दौरान कायाकल्प योजनाओं के तहत संचालित कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। कार्यक्रम पदाधिकारी ने सभी कर्मियों को कार्यों में तेजी लाने तथा योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने का सख्त निर्देश दिया।
बैठक में क्षेत्र में मेट आईडी से जुड़ी समस्या का मुद्दा भी उठाया गया। बताया गया कि मेट आईडी में तकनीकी परेशानी के कारण कार्यस्थल पर मजदूरों की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इस वजह से ग्रामीण मजदूर भी काम करने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं।


Post a comment