मुजफ्फरपुर : गायघाट भाजपा ने पार्टी स्थापना दिवस मनाया, पार्टी विस्तार पर....




मुजफ्फरपुर : सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर मुजफ्फरपुर के गायघाट पश्चिमी मंडल द्वारा मंडल कार्यालय भुसुरा चौक पर पार्टी का स्थापना दिवस कार्यक्रम मंडल अध्यक्ष राघवेन्द्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में  आयोजित किया गया.


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष राघवेन्द्र कुमार सिंह पार्टी की नीतियों और विकास पर विस्तार से प्रकाश डाला और कहा की कार्यकर्ता के समर्पण और सेवा सुशासन और राष्ट्र प्रथम की नीति से हीं आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है.


साथ हीं स्थापना दिवस के अवसर पर गायघाट विधानसभा के जनसंघ कालीन वरिष्ठ कार्यकर्ता भुसुरा निवासी राघवेन्द्र प्रसाद सिंह के आवास पर जाकर पूरी मंडल टीम ने अंगवस्त्र से सम्मानित किया 

कार्यक्रम में मंडल प्रभारी विपिन सिंह मंडल महामंत्री जय कुमार सिंह मंडल उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह ,विनय सिंह मंडल मंत्री संजय दिवाकर ,अरुण राय  सरोज सिंह मुकेश कुमार सिंह सिंगर सरोज कुंवर विक्रम सिंह एंव अन्य  उपस्थित थे.


मुजफ्फरपुर से रूपेश कुमार की रिपोर्ट....

  

Related Articles

Post a comment