

मुंगेर : बारात में डांस करने में चली गोली,युवक घायल।
- by Raushan Pratyek Media
- 21-Apr-2025
- Views
मुंगेर/बिहार।
विश्वमोहन कुमार विधान।
तारापुर बारात जुलूस में डीजे की धुन पर डांस करने के क्रम में कमर में खोसे कट्टा से चली गोली से एक युवक घायल हो गया।आनन फानन में उसे अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया।प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए ड्यूटी पर तैनात डॉ अभिरंजन कुमार ने उसे मायागंज मेडिकल अस्पताल रेफर किया गया।अस्पताल से ही पुलिस को सूचना मिली। पुलिस जबतक अस्पताल पहुंची तब तक जख्मी अस्पताल से बाहर जा चुका था। मुंगेर एसपी ने बताया कि पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।गोली कैसे चली,किसने युवक को गोली मारी ये जांच बाद ही स्पष्ट होगा।
जानकारी के अनुसार मुंगेर के तारापुर थाना क्षेत्र के गाजीपुर के नद्दी पार मुहल्ला से दूसरे बिचला मुहल्ला तक बारात जा रही थी।मध्य रात्रि के करीब डीजे की धुन पर नाचने के क्रम में नद्दी पार का 16 वर्षीय युवक मो. कैफ को गोली लग गई।बताया जाता है कि मो.कैफ नशे में था।कमर में देसी कट्टा खोसा हुआ था जो निकालने के क्रम में किसी तरह ट्रिगर दबने से गोली चल गई।उससे वह जख्मी हो गया।जिसे तत्काल भागलपुर ले जाया गया।मोहम्मद कैफ के पिता जमशेद किसी दुकान में मजदूरी किया करते हैं।बता दें कि बारात में हर्ष फायरिंग अब एक स्टेट्स सिंबल बन गया है।दो दिन पहले भी बारात के दौरान चली गोली से एक वृद्ध व्यक्ति घायल हो गया था।मुंगेर एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है कि बारात में हर्ष फायरिंग के दौरान युवक को गोली लगी है।जिसका इलाज चल रहा है।गोली चलाने वालों की पुलिस पहचान कर रही है।

Post a comment