डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी से मिले विधायक अजीत कुमार : जिले के विधि - व्यवस्था और क्षेत्र के अलग-अलग मामलों से कराया अवगत
- by Raushan Pratyek Media
- 15-Mar-2026
- Views
मुजफ्फरपुर : बिहार के उपमुख्यमंत्री सह गृहमंत्री सम्राट चौधरी के पटना स्थित आवास पर एनडीए के बैठक के उपरांत कांटी के जदयू विधायक सह पूर्व मंत्री ई. अजीत कुमार ने मुलाकात किया। इस दौरान श्री कुमार ने डिप्टी सीएम को मुजफ्फरपुर जिले का विधि - व्यवस्था एवं कांटी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न समस्याओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया. क्षेत्रीय विधायक अजीत कुमार ने बताया कि इस चर्चा के उपरांत ही डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को कांटी आने का ससम्मान पूर्वक निमंत्रण दिया जिसे उपमुख्यमंत्री ने मेरे निमंत्रण को स्वीकार करते हुए राज्यसभा चुनाव के बाद कांटी का कार्यक्रम तय करने का बात को कहा.
मुजफ्फरपुर से रूपेश कुमार की रिपोर्ट....


Post a comment