सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लाभार्थियों को जीवन प्रमाण पत्र बनाने को लेकर डीएम ने रवाना किया जागरूकता रथ

शेखपुरा: वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन एवं अन्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं का लाभ प्राप्त कर रहे लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण (Life Certificate) कराना अब अनिवार्य कर दिया गया है। इस संबंध में लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी शेखर आनंद एवं सामाजिक सुरक्षा कोषांग की पदाधिकारी स्वेता कौर ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जागरूकता रथ जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण करेगा तथा माइकिंग के माध्यम से पेंशनधारियों को जीवन प्रमाणीकरण की प्रक्रिया एवं इसकी अनिवार्यता के बारे में जानकारी देगा।

प्रशासन का उद्देश्य है कि सभी पात्र लाभुक समय पर अपना जीवन प्रमाणीकरण कराकर पेंशन योजना का लाभ निर्बाध रूप से प्राप्त करते रहें। जिलाधिकारी ने जिले के सभी पेंशनधारियों से अपील करते हुए कहा कि वे निर्धारित समय के भीतर अपना जीवन प्रमाणीकरण अवश्य कराएं, ताकि पेंशन भुगतान में किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने लोगों से जागरूकता अभियान का लाभ उठाने और अन्य पेंशनधारियों को भी इस संबंध में जानकारी देने का आग्रह किया। प्रशासन द्वारा इस अभियान को सफल बनाने के लिए व्यापक स्तर पर जनजागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है।

  

Related Articles

Post a comment