कटिहार : डीएम ने प्रखंड में अधिकारी संग बैठक कर फार्मर रजिस्ट्रेशन की समीक्षा की . दिये आवश्यक दिशा निदेश
- by Raushan Pratyek Media
- 02-Feb-2026
- Views
बरारी कटिहार से नीलम कौर की रिपोर्ट
कटिहार जिलान्तर्गत बरारी में रविवार को प्रखंड पहुंचे डीएम आशुतोष कुमार द्विवेदी ने बीडीओ कक्ष में अधिकारी संग फार्मर रजिस्ट्रेशन को लेकर समीक्षा बैठक की . बैठक में बीडीओ सहित अधिकारी को फार्मर रजिष्ट्रेशन की प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निदेश दिया . डीएम आशुतोष कुमार द्विवेदी ने प्रेस को बताया कि राज्य में फार्मर रजिस्ट्रेशन का कार्य कराया जा रहा है : इसमें किसानों की शिविर में नहीं पहुंच पाने को लेकर दो टीमें गठित की गई हैं जिसमें स्टाइटिक टीम जो लोगों के रजिस्ट्रेशन करेगी एवं दूसरी चरण टीम बनाई है जो किसानों के घर घर जाकर फार्मर रजिस्ट्रेशन करने का काम पूरा करेगी . दोनो टीमे प्रखंड एवं पंचायतो मे काम करेगी जो किसानों का रजिस्ट्रेशन करेगी ताकि जो किसान पीएम सम्मान निधि , खाद बीज , धान की अधिप्राप्ति केन्द्र में जाते है फार्मर रजिस्ट्रेशन होने से उनको इसका लाभ मिलेगा . डीएम ने किसानो से अपील कर कहा कि जो किसान अब तक रजिस्ट्रेशन नही करा पायें है वे फार्मर रजिस्ट्रेशन का काम पूरा करा लें . रजिस्ट्रेशन का काम पूरा कराने के लिए टीम बनाकर प्रखंड एवं पंचायतों में दिया गया है . जिला पार्षद गुणसागर पासवान ने डीएम से मिलकर भूमिहीन विस्थापित परिवार को वास की जमीन देने , बैसाखा घाट बरंडी बांध का पक्की करण करने की समस्या से अवगत कराया . मौके पर एडीएम डॉ विनोद कुमार , डीडीसी , बीडीओ धीरेन्द्र कुमार धीरज , सीओ मनीष कुमार , बीपीआरओ राजकुमार सिंह सहित अधिकारी मौजूद रहे .


Post a comment