कटिहार : माघ पूर्णिमा पर गंगा समग्र ने गंगा पूजन गंगा आरती काढ़ागोला घाट पर किया गया . 368 वां रविवार स्वच्छता कार्यक्रम पूरा किया गया

बरारी कटिहार से नीलम कौर की रिपोर्ट


कटिहार जिला के बरारी प्रखंड अन्तर्गत  काढ़ागोला घाट पर  गंगा समग्र स्वयंसेवकों ने किया भव्य गंगा आरती का आयोजन . रविवार को संध्या पंडित दिवाकर मिश्र द्वारा वैदिक विधि विधान से गंगा पूजन एवं भव्य गंगा आरती से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया. वैदिक मंत्रोच्चार एवं शंखनाद की ध्वनि से पूरा वातावरण भक्ति भाव में गूंजा . माँ गंगा के जयकारों से पूरा वातावरण ओतप्रोत हो गया . पंडित दिवाकर बाबा ने बताया कि माघ पूर्णिमा पौराणिक मान्यता के अनुसार इस दिन माँ गंगा का जल अमृतमय हो जाता है,इसीलिए  श्रद्धालु मोक्ष की प्राप्ति एवं पापों का नाश करने के लिए माँ गंगा में आस्था की डुबकी लगाते हैं. गंगा पूजन एवं आरती करने से पापों का छय होता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है।माँ गंगा मोक्षदायिनी है.गंगा समग्र के जिला संयोजक नवीन चौधरी , जिला सहसंयोजक मनोज साह ने बताया कि गंगा समग्र के स्वयंसेवक काढ़ागोला घाट पर माँ गंगा के प्रति जागरूकता के लिए लगातार कार्यक्रम करती आ रही है.माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर कई कार्यक्रम किया गया,जिसमें प्रातः काल स्वच्छता कार्यक्रम किया गया।सन्ध्या काल में भव्य गंगा आरती के पश्चात गंगा किनारे अमृतप्रसाद(खीर)का आयोजन भी किया गया।जिसमें गंगा स्नान करने आने वाले हजारों श्रद्धालुओं को गंगा समग्र के स्वयंसेवकों द्वारा भक्तिभाव से खिलाया गया. जिला संयोजक ने बताया कि काढ़ागोला घाट पर माघ पूर्णिमा पर ऐतिहासिक भव्यता के साथ मेला का आयोजन हुआ।जिसमें कई प्रकार के बड़े बड़े झूले मनिहारा दुकान,मसाला का दुकान, पूजा पाठ के सामानों का दुकान इत्यादि कई प्रकार का दुकान सजाया गया।इस प्रकार का मेला का आयोजन ऐतिहासिक हुआ।जिला संयोजक का कहना हुआ कि लगभग दो लाख से ऊपर श्रद्धालुओं द्वारा गंगा स्नान किया गया।काढ़ागोला घाट की पहचान को पुनर्स्थापित करने के लिए गंगा समग्र के स्वयंसेवक लगातार प्रयासरत हैं जिसका प्रतिफल अब मिलने लगा है। श्रद्धालुओं के बीच जनसंवाद का कार्यक्रम भी किया गया।श्रद्धालुओं को माँ गंगा के प्रति जागरूक किया गया।जिससे कि किसी भी प्रकार का कुरा कचड़ा माँ गंगा में प्रवाहित न करें।इससे होने वाले नुकसान पर बृहद चर्चा किया गया।

इस कार्यक्रम में सैकड़ों स्वयंसेवक ने हिस्सा लिया।जिसमें मुख्य रूप से जिला संयोजिका संजीता चौधरी,ऊषा जायसवाल,आरती प्रमुख जीवछ गुप्ता,उमाशंकर चौधरी, राजकुमार साह, योगेश पाल,राहुल राज,रूदल मंडल, मुनिलाल साह,संजू राय,खुसबू कुमारी सहित स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

  

Related Articles

Post a comment