करंडे दुष्कर्म कांड: मुख्य आरोपी अजय कुमार यादव उर्फ गोरका ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण
- by Manjesh Kumar
- 14-Jul-2026
- Views
शेखपुरा: जिले के चेवाड़ा प्रखंड के करंडे थाना क्षेत्र के एक गांव में चर्चित दुष्कर्म मामले के मुख्य आरोपी अजय कुमार यादव उर्फ गोरका ने सोमवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। इसी बीच आरोपी ने कोर्ट पहुंचकर सरेंडर कर दिया। यह मामला हाल के दिनों में जिले में काफी चर्चा का विषय बना हुआ था। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसके बाद पुलिस ने मेडिकल जांच समेत अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए थे। मामले को लेकर विभिन्न सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों ने भी पीड़िता को न्याय दिलाने तथा आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग उठाई थी। सोमवार को आरोपी के आत्मसमर्पण के बाद अब उसे न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। इस घटनाक्रम के बाद पीड़िता के परिजनों और स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि अब मामले की सुनवाई तेजी से आगे बढ़ेगी और दोषी को कानून के अनुसार सजा मिलेगी। वहीं आरोपी के कोर्ट में सरेंडर करने के बाद एसडीपीओ डॉक्टर राकेश कुमार, साइबर डीएसपी ज्योति कुमारी और महिला थानाध्यक्ष रिशु कुमारी ने महिला थाना में संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता आयोजित कर बताया कि पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी। इसी कड़ी में आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस बंगाल के कई जगहों पर भी छापेमारी कार चुकी थी। एसडीपीओ डॉक्टर राकेश कुमार ने बताया है कि जिस किसी ने भी आरोपी को संरक्षण दिया है उन्हें भी बख्शा नहीं जायगा। कोर्ट में सरेंडर करने के बाद आरोपी को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी और अगले तीन महीने तक स्पीडी ट्रायल चलाकर आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की दिशा में पुलिस कानूनी प्रक्रिया करेंगी।
लापरवाही बरतने वाले थानाध्यक्ष भी हुए सस्पेंड
दुष्कर्म मामले को लेकर पीड़ित परिवार करंडे थाना पर पहुंचे थे और कार्रवाई की मांग की थी लेकिन थानाध्यक्ष द्वारा समय पर कार्रवाई नहीं की गई जिसके चलते लोगों में खासा आक्रोश देखने को मिला। एसडीपीओ डॉक्टर राकेश कुमार ने बताया कि तत्काल कार्रवाई करते हुए लापरवाही बरतने के मामले में करंडे थानाध्यक्ष राकेश कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है।


Post a comment