कटिहार के काढ़ागोला गुरुद्वारा पहुंचे रेलवे के कई वरिष्ठ अधिकारी, ली आशीर्वाद
- by Manjesh Kumar
- 30-Oct-2026
- Views
कटिहार: कटिहार जिला के बरारी प्रखंड अन्तर्गत काढ़ागोला स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा भवानीपुर गुरुबाजार काढ़ागोला साहिब में खालसा पंथ के प्राचीनतम पांडुलिपि के दर्शन करने के लिए दूर दूर से लोग पहुंचते हैं। इसी कड़ी में पूर्व मध्य रेल हाजीपुर जोन के मुख्य अभियंता मो अख्तर अली, डिप्टी चीफ इंजीनियर सहित अन्य रेल अधिकारी की टीम काढ़ागोला स्टेशन से गुरुद्वारा पहुंची। सभी ने गुरुघर में शीश नवाकर आशीष लिया।
प्रथम गुरु नानक देव एवं नौवे गुरु तेगबहादर साहिब के बरारी स्थित कुन्तलनगर भवानीपुर में पदार्पण का इतिहास से रूबरु हुए। रेल अधिकारी ने तीन गुरु साहिबान के हस्तलिखित ग्रंथ एवं हनुमान टीका व 1700 ई का हस्तलिखित ग्रंथ सहित प्राचीनतम पांडुलिपि की विस्तृत जानकारी कहा कि कला संस्कृति विभाग इन दिनों ऐसे स्थलों को चिन्हित कर पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का कार्य कर रही है।
रेल विभाग का भी इस ओर विशेष ध्यान है। गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के प्रधान सरदार रंजीत सिंह ने रेल अधिकारी को शिरोपा से संजोकर सम्मान दिया। मौके पर गुरुदयाल सिंह, अरजन सिंह, भगत सिंह, भोला सिंह, अमित सम्राट, हेडग्रंथी भाई सुरजीत सिंह, सुरेन्द्र चौधरी सहित संगत मौजूद रहे।


Post a comment