जदयू विधानमंडल दल की तरफ से एक एक महीने के वेतन का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा

पटना:बिहार में आई बाढ़ के मद्देनजर प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए जदयू विधानमंडल दल की ओर से जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, बिहार विधान परिषद के उप सभापति रामवचन राय, स्वास्थ्य मंत्री निशांत के नेतृत्व में एक-एक माह के वेतन का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष के लिये मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लोक सेवक आवास स्थित 'संकल्प' सभागार में सौंपा। 

विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री शीला कुमारी, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो जमा खान, बिहार विधानसभा में सचेतक सुधांशु शेखर, नचिकेता, विनय चौधरी, विधायक राधाचरण साह, विधायक सोनम रानी, विधायक राजेश कुमार उर्फ ईश्वर मंडल, विधायक अतिरेक कुमार, विधायक इन्द्रदेव सिंह, विधायक हेमनारायण साह, विधायक राजकुमार राय, विधायक निरंजन कुमार मेहता, विधायक दुलालचंद गोस्वामी, विधायक बबलू कुमार, विधायक रामविलास कामत के एक-एक माह के वेतन का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष के लिये मुख्यमंत्री को सौंपा गया। कुल 17 लाख 19 हजार रूपये का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष के लिये सौंपा गया।

मुख्यमंत्री ने इस सहयोग के लिये सभी का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह राशि राज्य में आपदा एवं कठिन परिस्थितियों के समय जरूरतमंद लोगों की मदद में काम आएगी। इस अवसर पर बिहार विधान परिषद में मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ गांधजी जी उपस्थित थे।

  

Related Articles

Post a comment