रक्त सेवा में वर्षों से मिसाल बन रहा विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ, सदर डीएसपी की मदद से लीवर के मरीज को उपलब्ध कराई रक्त
- by Manjesh Kumar
- 30-Sep-2026
- Views
पूर्णिया: मानव सेवा के संकल्प के साथ विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ एक बार फिर जरूरतमंद की सहायता के लिए आगे आया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी के नेतृत्व में रक्तदान एवं जरूरतमंदों को रक्त उपलब्ध कराने का अभियान लगातार जारी है। संगठन के सदस्य राजेश मलिक ने विश्व हिंदू युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी को सूचना दी कि उनके मित्र विनय कुमार कामती के ससुर पूर्णिया के मरंगा निवासी अशोक राय का उपचार राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (जीएमसीएच) पूर्णिया में चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार उनका लीवर खराब हो चुका है और उन्हें ए पॉजिटिव रक्त की अत्यंत आवश्यकता है।
सूचना मिलते ही राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने पूर्णिया सदर डीएसपी अभिनव पाराशर से दूरभाष पर संपर्क कर मामले की जानकारी दी। सदर डीएसपी अभिनव पाराशर ने भी राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी से कहा था कि जब भी आपके संगठन को किसी जरूरतमंद के लिए रक्त की आवश्यकता हो, आप मुझसे संपर्क कर सकते हैं। मैं आपके सेवा अभियान में सहयोग के लिए हमेशा तैयार हूं। बीते कुछ माह पूर्व पूर्णिया सदर डीएसपी अभिनव पाराशर तथा पूर्णिया के पूर्व अनुमंडल पदाधिकारी एवं वर्तमान में अररिया के अनुमंडल पदाधिकारी श्वेतम दीक्षित, दोनों ने रक्तदान शिविर में रक्तदान किया था और उनका रक्त पूर्णिया अस्पताल के ब्लड बैंक में उपलब्ध था। मरीज की आवश्यकता की जानकारी मिलने पर सदर डीएसपी अभिनव पाराशर ने बिना देर किए अपने रक्त की ओटीपी उपलब्ध करवाई, जिससे जरूरतमंद मरीज के लिए रक्त उपलब्ध कराने में संगठन को सहायता मिली। उनके इस मानवीय सहयोग के लिए संगठन की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने उनका आभार व्यक्त किया।
संगठन के सेवा कार्यों को देखते हुए अररिया के अनुमंडल पदाधिकारी श्वेतम दीक्षित ने भी पूर्व में कुरसाकांटा निवासी एक गर्भवती महिला के लिए रक्तदान कर संगठन के सेवा अभियान में सहयोग किया था। उनका रक्त भी पूर्णिया के अस्पताल के ब्लड बैंक में उपलब्ध था। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी से कहा था कि आपके संगठन को जब भी किसी जरूरतमंद तक सेवा पहुंचाने में कठिनाई हो या रक्त की आवश्यकता पड़े, मेरा रक्त यहां है। आप मुझसे संपर्क कीजिए, मैं आपके सेवा अभियान में आपके साथ हूं। उनके इस सहयोग और सेवा भावना से जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाने के संगठन के अभियान को मजबूती मिली। आशीष गोस्वामी ने कहा कि विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ वर्षों से रक्तदान एवं जरूरतमंदों को रक्त उपलब्ध कराने के अभियान में सक्रिय भूमिका निभाता आ रहा है। किसी भी जरूरतमंद की सूचना मिलने पर संगठन यथाशीघ्र सहायता पहुंचाने का प्रयास करता है। संगठन का उद्देश्य केवल रक्तदान तक सीमित नहीं है, बल्कि जरूरत के समय समाज के लोगों तक हरसंभव सहायता पहुंचाना भी है।
अंत में राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने कहा कि हमारे संगठन के सेवा कार्यों में प्रशासन की ओर से यह दूसरी बार सहयोग मिला है। इस मानवीय सहयोग के लिए मैं प्रशासन का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। प्रशासन के इस सहयोग से जरूरतमंद तक समय पर सहायता पहुंचाने में मदद मिली है और इससे संगठन के सेवा अभियान को भी और मजबूती मिली है। हमारा प्रयास आगे भी प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय बनाकर जरूरतमंद लोगों तक सेवा पहुंचाना रहेगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी के साथ मौके पर मुख्य रूप से राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी राकेश सिंह, विकी गोस्वामी, सदस्य विनय कुमार, छोटू राय एवं नगर अध्यक्ष अमरेंद्र भगत सहित संगठन के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।


Post a comment