डीएम ने की राजस्वकर्मी के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा, काम में लापरवाही का आरोप

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर के समाहर्ता-सह-जिलाधिकारी ने कुढ़नी के पूर्व अंचल अधिकारी अनिल कुमार संतोषी के विरूद्ध आरोप पत्र गठित कर सरकार को भेजा है, साथ ही इनके विरूद्ध अनुशासनिक कार्रवाई की अनुशंसा की है। जिलाधिकारी ने कहा कि तत्कालीन अंचल अधिकारी अनिल कुमार संतोषी के विरूद्ध कुढ़नी से स्थानान्तरण होने के बाद भी दाखिल-खारिज वादों का निष्पादन करने का प्रमाणित आरोप है। अनिल कुमार संतोषी अंचल अधिकारी, कुढ़नी के पद पर 07.02.2024 से 04.07.2026 तक पदस्थापित थे। वर्तमान में इनका पदस्थापन सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, बंदोबस्त कार्यालय, पूर्वी चम्पारण मोतिहारी में है। 

जिलाधिकारी ने कहा कि अंचल अधिकारी संतोषी द्वारा कुढ़नी से स्थानान्तरण के बाद भी दाखिल-खारिज किए जाने के आरोपों की अपर समाहर्ता, मुजफ्फरपुर से जांच कराई गई। जांच में उनके विरूद्ध आरोप प्रमाणित पाया गया। स्थानांतरण होने के बाद भी दाखिल-खारिज वादों का निष्पादन करने के आरोप में तत्कालीन अंचल अधिकारी, कुढ़नी अनिल कुमार संतोषी के विरूद्ध प्रपत्र-क (आरोप पत्र) गठित कर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार सरकार, पटना को भेजा गया है तथा उनके विरूद्ध अनुशासनिक कार्रवाई हेतु अनुशंसा की गई है।

रूपेश कुमार की रिपोर्ट 

  

Related Articles

Post a comment