गिरिहिंडा बस स्टैंड के पास पान की गुमटी से 23 पुड़िया गांजा बरामद, दुकानदार गिरफ्तार

शेखपुरा: जिले में अवैध गांजा बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शेखपुरा थाना पुलिस ने गिरिहिंडा बस स्टैंड के सामने स्थित एक पान की गुमटी में छापेमारी कर 96.94 ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने मौके से दुकानदार सुभाष लाल को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक वीवो कंपनी का स्क्रीन टच मोबाइल भी जब्त किया गया है। पुलिस के अनुसार, 24 अक्टूबर की शाम गश्ती के दौरान पुलिस अधिकारी संतोष कुमार को गुप्त सूचना मिली कि गिरिहिंडा बस स्टैंड के सामने पान की गुमटी में गांजा की बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर वरीय अधिकारियों को अवगत कराया गया। इसके बाद शेखपुरा के अंचलाधिकारी शंभू कुमार को मजिस्ट्रेट के रूप में शामिल कर छापेमारी टीम गठित की गई।

टीम ने तलाशी के दौरान काले प्लास्टिक में रखी सफेद प्लास्टिक की कुल 23 पुड़िया गांजा बरामद की। तौल करने पर प्लास्टिक सहित गांजे का कुल वजन 96.94 ग्राम पाया गया। गिरफ्तार दुकानदार सुभाष लाल महादेवनगर का निवासी है। इस मामले में शेखपुरा थाना कांड संख्या 277/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20(बी)(ii)(A) में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।

  

Related Articles

Post a comment