कल भागलपुर आएंगे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जनसंवाद की तैयारी पूरी

भागलपुर: भागलपुर जिले के गोराडीह प्रखंड के काशील गांव में 15 जुलाई को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का प्रस्तावित दौरा है। मुख्यमंत्री यहां आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों से सीधा संवाद करेंगे और क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कार्यक्रम स्थल पर विशाल जर्मन हैंगर पंडाल बनाया जा रहा है। इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पार्किंग, पेयजल, चिकित्सा और अन्य आवश्यक सुविधाओं की भी व्यापक तैयारी की जा रही है, ताकि कार्यक्रम सुचारु और सुरक्षित ढंग से संपन्न हो सके।

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर काशील गांव और आसपास के क्षेत्रों में उत्साह का माहौल है। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि इस दौरे से क्षेत्र की लंबे समय से लंबित विकास योजनाओं को गति मिलेगी और उन्हें अपनी समस्याएं सीधे मुख्यमंत्री के समक्ष रखने का अवसर प्राप्त होगा। जिला प्रशासन कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है।

  

Related Articles

Post a comment