भाजपा के भीष्म पितामह की पुण्यतिथि में पहुंचे कई मंत्री, कहा राजकीय समारोह किया जाए आयोजित

बक्सर: भाजपा के भीष्म पितामह के रूप में जाने जानेवाले स्व कैलाशपति मिश्र की 14 वीं पुण्यतिथि का आयोजन आज बक्सर जिले के ढकाइच में मनाया गया। जिसमें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी तथा बिहार सरकार के कृषि मंत्री विजय सिन्हा और भारत सरकार के गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय समेत एनडीए के कई विधायक शिरकत करते हुए उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया।

साथ ही उन्होंने स्व कैलाशपति मिश्र के द्वारा किये गये कार्यों को याद करते हुए कहा कि भाजपा के भीष्म पितामह के रूप में याद किये जाने वाले ऐसी हस्ती की पुण्यतिथि को राजकीय सम्मान का रूप देने की जरूरत हैं तथा साथ ही उन्होंने बताया कि इनके नाम पर एक लाइब्रेरी भी खोला जायेगा।

  

Related Articles

Post a comment