जमीन मापी के नाम पर खेल: रिपोर्ट देने के एवज में 7 हजार रुपए रिश्वत लेते दो अमीन गिरफ्तार

गया जी: गया में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो विशेष सर्वे अमीन को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह दोनों आरोपी जमीन की ऑनलाइन मापी  के एवज में पीड़ित रोहित कुमार से मोटी रिश्वत की मांग कर रहे थे। आरोपियों की गिरफ्तारी एपीआर मॉल के पास से की गई है। इस घटना से नगर प्रखण्ड महकमे में हड़कंप मच गया है।

जमीन की ऑनलाइन माफी के लिए दिया था आवेदन

जानकारी के मुताबिक, मामला स्थानीय निवासी रोहित कुमार की शिकायत पर खुला है। पीड़ित ने अपनी जमीन की ऑनलाइन मैपिंग के लिए नियमानुसार आवेदन किया था। आरोप है कि जब इस संबंध में रिपोर्ट लगाने की बारी आई, तो प्रखण्ड के हल्का अमीन इसके एवज में अवैध वसूली पर उतर आए। रिपोर्ट आगे बढ़ाने के नाम पर पीड़ित से 7 हजार रुपये की रिश्वत मांगी जा रही थी।

विशेष सर्वे अमीन निकले घूसखोर

पीड़ित की शिकायत पर एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाया और मामले का सत्यापन किया गया। मामला सत्य पाए जाने के बाद मंगलवार को कार्रवाई को अंजाम दिया। टीम ने जिन दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनकी पहचान अभिषेक कुमार और दीपक कुमार के रूप में हुई है। खास बात यह है कि दोनों आरोपी स्पेशल सर्वे अमीन के पद पर तैनात हैं। पूछताछ में सामने आया है कि दोनों मिलकर इस रिश्वतखोरी के खेल को अंजाम दे रहे थे। हालांकि एक अमीन का मुख्य डिमांड 7,000 थी और दोनों मिलकर इसमें शामिल थे।

एपीआर मॉल के पास दबोचे गए आरोपी

एंटी करप्शन टीम ने योजनाबद्ध तरीके से दोनों घूसखोर अमीनों को एपीआर मॉल के पास से धर दबोचा। खास बात यह भी कि जब दोनों अमीन को पकड़े जाने का एहसास हुआ तो वे भागने की कोशिश करने लगे। इस पर विजिलेंस की टीम को थोड़ी मेहनत कर उन्हें दबोच लिया गया। इस मामले की पुष्टि करते हुए एंटी करप्शन टीम के अधिकारी वसीम फिरोज (DSP) ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस खुलासे के बाद से महकमे के अन्य भ्रष्ट कर्मियों में भी खौफ का माहौल है।

  

Related Articles

Post a comment