बक्सर - पुराने विद्वानों में सुमार, विज्ञान में ख्याति प्राप्त स्वo रामकृष्ण सिंह(B.Sc मास्टर साहब) की श्रद्धांजलि सभा मे उपस्थित अनेक गणमान्यों द्वारा पुष्प अर्पित कर किया गया उन्हें नमन।
- by Raushan Pratyek Media
- 01-Jul-2026
- Views
रिपोर्ट - सुमन्त सिंह, बक्सर।
बक्सर - जिले के इटाढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत इंदौर गांव के रहनेवाले पुराने विद्वानों में सुमार तथा विज्ञान में महारत हासिल करने वाले स्वo रामकृष्ण सिंह उर्फ बीएससी मास्टर साहब का श्रद्धांजलि सभा का आयोजन उनके आवास स्थान पर किया गया।
जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों के गणमान्य व्यक्तियों समेत सैकड़ों लोगों ने उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण तथा पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए नमन किया।
वहीं इस श्रद्धांजलि सभा मे उपस्थित भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह ने उन्हें नम आँखों से नमन करते हुए बताया कि वो हमारे गुरु थे और हमारे विद्यार्थी जीवन से लेकर अभी तक उनका सानिध्य तथा आशीर्वाद दोनों हमेशा मुझे प्राप्त होता रहता था और निश्चित तौर पर उनके चले जाने से हमारे समाज को एक ऐसी अपूर्णीय क्षति हुई हैं। जो कभी पूरी नहीं जा सकती। क्योंकि इनके शिष्य हमारे देश के चारों स्तंभो के उच्च पदों पर आसीन रहे है। और ऐसे गुरु की कमी हमें और हमारे समाज को अनवरत पड़ती रहेगी।
साथ ही वहाँ पर उपस्थित इंदौर पंचायत के पूर्व पैक्स अध्यक्ष विनोद चौबे तथा पूर्व मुखिया श्री भगवान चौधरी समेत कई गणमान्य व्यक्तियों द्वारा उनके द्वारा 1970 के दशक में किये गये चमत्कारों की भी खूब चर्चा की गयी। जैसे कि घर पर ही तीन किलोमीटर की क्षमता का एक ऐसा रेडियो स्टेशन तैयार कर देना जो कि तीन किलोमीटर के अंदर जितने भी रेडियो है सभी पर इनके तैयार किये गये रेडियो स्टेशन के सामने का कार्यक्रम सभी रेडियो पर प्रसारित होने लगता था। यहाँ तक कि मात्र रेडियो के दो स्पीकर और दो स्विच के जरिये 500 मीटर की क्षमता वाला वायलेस सिस्टम तैयार करने से लेकर और भी कई उपलब्धियों समेत गणित में इनकी महारतता के किस्सों की भी खूब चर्चा करते हुए ये कहा गया कि हमारे समाज ने एक विद्वान के साथ -साथ एक बहुत ही शालीन , शांत और मर्यादावादी इंसान को खो दिया जो कभी पूर्ण नही की जा सकती और इनकी कमी हमेशा हमें और हमारे समाज को महसूस होती रहेगी।
वही इस श्रद्धांजलि सभा मे पहुंचे समाजसेवी राजेश यादव तथा युवा जदयू प्रदेश महासचिव आजाद सिंह राठौर ने उन्हें पुष्प अर्पित कर नमन करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से प्रार्थना की।
वहीं देर रात तक इनकी श्रद्धांजलि सभा मे लोगो का आना अनवरत जारी रहा और सभी ने उनके शांत स्वभाव, सौम्यता, शालीनता, अनुशासन के साथ साथ उनके विद्वानता को याद करते हुए पुष्प अर्पित कर नमन किया।
बताते चलें कि स्वo रामकृष्ण सिंह बक्सर जिले के धनसोइ उच्च विद्यालय, कैथना उच्च विद्यालय में प्रधानाध्यापक के पद पर सेवारत रहने के बाद कैमूर जिले के अखलासपुर उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक के पद से सेवानिवृत्त हुए।
वो काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। उन्होंने 88 साल की उम्र में दिल्ली के बेस अस्पताल में 18 जून 2026 को दोपहर डेढ़ बजे अंतिम सांस ली। वो अपने पीछे अपनी धर्मपत्नी, तीन बेटे और सात पोते - पोतियों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गये हैं।


Post a comment