भागलपुर में ट्रेन की चपेट में आने से दंपत्ति की मौत, 4 वर्ष मासूम की हालत गंभीर

भागलपुर: भागलपुर जिले के जमालपुर-भागलपुर रेलखंड पर अकबरनगर रेलवे स्टेशन के पास बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ है। रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान वर्धमान पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनके साथ मौजूद चार वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि दोनों पति-पत्नी बांका जिले के अमरपुर के रहने वाले थे और बच्चे के साथ ट्रेन पकड़ने के लिए अकबरनगर स्टेशन पहुंचे थे।

इसी दौरान रेलवे ट्रैक पार करते समय वे ट्रेन की चपेट में आ गए हादसे के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। वहीं घायल बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है रेल पुलिस मृतक पति-पत्नी की पहचान और हादसे की पूरी जानकारी जुटाने में लगी है।

  

Related Articles

Post a comment