बेगुसराय पुलिस को बड़ी सफलता मिली नौकरी के नाम पर आम लोगों से ठगी करने वाला युवक गिरफ्तार।।





 *फुलबड़िया थाना द्वारा नौकरी के नाम पर आम लोगों से ठगी करने वाले गुड़ाकेश कुमार को किया गया गिरफ्तार। अभियुक्त का पूर्व से रहा है कई अपराधिक इतिहास। कई बार जा चुका है जेल।* 

                                                                                                                                                                                                                                                                          

*घटना का विवरण:-* आवेदक अशोक कुमार पिता-मनोहर दास सा0-रजौड़ थाना-गढ़पुरा जिला-बेगूसराय के द्वारा दिनांक 02.11.23 को लिखित आवेदन दिया गया जिसमें उल्लेख किया गया है कि गुड़ाकेश कुमार पे0 अनंदी साह सा0 फुलवड़िया थाना-फुलवड़िया जिला-बेगूसराय के द्वारा वर्ष-2018 से 25 मई 2020 तक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के अन्तर्गत हेल्प एण्ड वेलनेस सेन्टर में योगा चिकित्सक के पद पर स्थायी रूप से नौकरी दिलाने के नाम पर तीन किष्तों में कुल-77 हजार रूपये की ठगी की गई है। प्राप्त आवेदन के आधार पर फुलवड़िया थाना कांड सं0 177/23 दिनांक 03.12.23 धारा-323/341/307 /420/406/504/506/506/341 भा0द0वि0 एवं (3)(r)(s)2(v-a) sc/st Act के अन्तर्गत कांड दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।

 

पुलिस अधीक्षक बेगूसराय के द्वारा मामलें को गंभीरता से लेते हुए नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह में संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी तेघड़ा श्री रविन्द्र मोहन प्रसाद के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया जिसमें थानाध्यक्ष फुलबड़िया पु0अ0नि0 नवीन कुमार एवं सशस्त्र बल फुलबड़िया को शामिल किया गया।

 

गठित टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए ठगी करने वाला आरोपी गुड़ाकेश कुमार को छापेमारी करते हुए गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त से पुछताछ में नौकरी के नाम पर ठगी करने के मामलें में अपनी संलिप्ता को स्वीकार किया।


गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता एवं आपराधिक इतिहास:- 

गुड़ाकेश कुमार पे0 आनंदी साह सा0 फुलबड़िया-01 पष्चिम टोला, थाना-फुलबड़िया जिला-बेगूसराय।

 

आपराधिक इतिहास:- 


 *01* . फुलबड़िया थाना कांड सं0 06/17 दिनांक 22.01.17 धारा-341/323/504/354/420/409 भा0द0वि0।


 *02* . फुलबड़िया थाना कांड सं0 159/16 दिनांक 15.12.16 धारा-341/323/325/307 /379/506/504/420/406/34 भा0द0वि0।


 *03* . फुलबड़िया थाना कांड सं0 15/17 दिनांक 19.02.17 धारा-341/323/307/353/504 /506/337/338/427/34 भा0द0वि0।


 *04* . फुलबड़िया थाना कांड सं0 70/14 दिनांक 29.04.14 धारा-341/323/504/34 भा0द0वि0।


 *05* . फुलबड़िया थाना कांड सं0 114/19 दिनांक 24.08.19 धारा-341/323/323/427/354/420/354 ए/34 भा0द0वि0।


*बेगूसराय पुलिस कंट्रोल रूम नम्बर - 06243-230200* 


*बेगूसराय साइबर थाना नम्बर - 764399246* 


*बेगूसराय पुलिस सोशल मीडिया Monitoring cell नं0 - 6287996684*

  

Related Articles

Post a comment