क्रिकेट खिलाड़ी आकाशदीप के घर पहुंचे सीएम सम्राट, दी शादी की शुभकामनाएं
- by Manjesh Kumar
- 16-Jun-2026
- Views
रोहतास: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मंगलवार को रोहतास पहुंचे थे जहां वह शिवसागर प्रखंड अंतर्गत बड्डी गांव में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी आकाशदीप के पैतृक गांव पहुंचे। सीएम आकाशदीप को उनकी सफलता पर बधाई दी और शादी की शुभकामनाएं दी। इस दौरान आकाशदीप ने सीएम को टीम इंडिया की टीशर्ट उपहारस्वरूप दिया जबकि उनकी मां ने शॉल उठा कर उनका स्वागत किया।
सीएम के आने से पूरे गांव के लोगों में खुशी का माहौल था जबकि आकाशदीप के घर पर उनके स्वागत की तैयारी की गई थी। सीएम के आगमन को लेकर प्रशासन ने पुख्ता तैयारी की थी। इस मौके पर जिले की डीएम उदिता सिंह और एसपी रौशन कुमार समेत कई बड़े सरकारी अधिकारी भी वहां मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के आने से पूरे बड्डी गांव में त्योहार जैसा माहौल बन गया था।


Post a comment