बरबीघा-बिहारशरीफ मार्ग पर कार-बाइक की भीषण टक्कर, दो गंभीर; हायर सेंटर रेफर
- by Raushan Pratyek Media
- 28-Nov-2026
- Views
बरबीघा-बिहारशरीफ मार्ग पर कार-बाइक की भीषण टक्कर, दो लोग गंभीर; हायर सेंटर रेफर
शेखपुरा: बरबीघा-बिहारशरीफ मुख्य मार्ग पर टीवीएस शोरूम के समीप शुक्रवार देर रात कार और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार युवक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
घायलों की पहचान खोजागाछी निवासी चुनचुन कुमार के पुत्र कुनाल कुमार उर्फ दारा और कोइरीबिघा निवासी पाटो देवी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, एक निजी कार बिहारशरीफ से मरीज और उनके परिजनों को लेकर लौट रही थी। इसी दौरान बरबीघा-बिहारशरीफ मुख्य मार्ग पर टीवीएस शोरूम के पास सामने से आ रही बाइक से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई।
टक्कर में कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त
टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने घायलों की मदद की और पुलिस को घटना की सूचना दी।
पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया
सूचना मिलते ही मिशन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को रेफरल अस्पताल बरबीघा पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। हालांकि, दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
कार और बाइक जब्त, जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार और बाइक को जब्त कर लिया है। कार चालक को हिरासत में लिए जाने की भी जानकारी सामने आई है। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।


Post a comment