महात्मा ज्योतिबा फुले के आदर्शों को अपनाना ही सच्ची श्रद्धांजलि: दीपक प्रकाश
- by Raushan Pratyek Media
- 28-Nov-2026
- Views
महात्मा ज्योतिबा फुले के आदर्शों को अपनाना ही सच्ची श्रद्धांजलि: दीपक प्रकाश
पटना: महान समाज सुधारक और सामाजिक न्याय के अग्रदूत महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) के प्रदेश कैंप कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री एवं पार्टी के युवा नेता दीपक प्रकाश ने महात्मा फुले की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम के दौरान दीपक प्रकाश ने महात्मा ज्योतिबा फुले के सामाजिक योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज में व्याप्त कुरीतियों, छुआछूत, जातिगत भेदभाव और असमानता के खिलाफ संघर्ष में समर्पित किया। उन्होंने शिक्षा और सामाजिक समानता को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया।
दीपक प्रकाश ने कहा कि महात्मा फुले के विचार आज भी समाज को समानता, शिक्षा, न्याय और अधिकारों के लिए प्रेरित करते हैं। उनके बताए रास्ते पर चलना और उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
श्रद्धांजलि सभा में पार्टी के कई पदाधिकारी रहे मौजूद
राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता नितिन भारती ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि श्रद्धांजलि सभा में पार्टी के प्रदेश प्रधान महासचिव हिमांशु पटेल, राष्ट्रीय महासचिव सह राष्ट्रीय प्रवक्ता फजल इमाम, मोहन यादव, ई. राजकुमार पासवान, रत्नाकर पांडे, अनिल यादव और पटना महानगर अध्यक्ष खुर्शीद अहमद सहित कई पदाधिकारी शामिल हुए।
इसके अलावा विनोद कुमार पप्पू, संजीव कुमार, राजन प्रजापति, नन्हे कुमार सिंह, मो. गोंगा, ढोंगा सिंह, सुनील कुशवाहा, संतोष कुशवाहा, मोहम्मद जियायुलहक, भोला शर्मा और अशोक कुशवाहा सहित पार्टी के अनेक नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने महात्मा ज्योतिबा फुले के सामाजिक सुधार, शिक्षा और समानता के संदेश को याद करते हुए उनके विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।


Post a comment