ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात की मौत, पुलिस जुटी जांच में, अब तक नहीं हुई पहचान

शेखपुरा: कुरौता पतनेर हॉल्ट के प्लेटफॉर्म नंबर चार पर शुक्रवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही रेल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल शेखपुरा भेज दिया। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। रेल पुलिस युवक की पहचान कराने में जुटी है।

बताया जा रहा है कि मृतक के हाथ पर ‘इंद्रजीत & रीता’ लिखा हुआ है। पुलिस को उम्मीद है कि हाथ पर लिखे इन नामों के जरिए मृतक की पहचान तक पहुंचने में मदद मिल सकती है। रेल पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति इंद्रजीत या रीता को पहचानता है अथवा इस युवक के संबंध में कोई जानकारी रखता है, तो सदर अस्पताल शेखपुरा पहुंचकर पुलिस से संपर्क करें।

  

Related Articles

Post a comment