बड़ी खबर: बाल बाल बचे पप्पू यादव, कटिहार में एस्कॉर्ट गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, कहा 'मौत को करीब से...'
- by Manjesh Kumar
- 22-Nov-2026
- Views
कटिहार: बड़ी खबर कटिहार से है जहां पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव बड़ा हादसे का शिकार होते होते बच गए। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ लेकिन उनकी स्कॉर्ट गाड़ी में सवार सुरक्षाकर्मियों को हल्की चोटें आई हैं। घटना कटिहार से सन्हौली मार्ग पर की है, जहां सांसद पप्पू यादव के काफिले का स्कॉर्ट वाहन दुर्घटना का शिकार हो गया। घटना की जानकारी खुद सांसद ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि जाको राखे साइयां मार सके न कोय, मौत को करीब से देख कर मन भावुक हो गया। इसके साथ ही उन्होंने सड़क निर्माण कर रहे संवेदक कंपनी पर भी लापरवाही का आरोप लगाया।
सांसद पप्पू यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी कि हमारी स्कॉर्ट गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो कर गड्ढे में गिर गई। ईश्वर की कृपा से सब लोग सुरक्षित हैं लेकिन इस घटना का कारण कांट्रेक्टर कंपनी की लापरवाही है। सड़क निर्माण जारी है लेकिन कहीं कोई चेतावनी बोर्ड नहीं लगाया गया है। हमने मौत को काफी करीब से देखा लेकिन एक अनहोनी टल गई।
सांसद पप्पू यादव ने सोशल मीडिया में लिखा कि 'जाको राखे साइयाँ, मार सके ना कोई...', अभी कटिहार से सन्हौली जाने के दौरान हमारी स्कॉर्ट गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होकर गड्ढे में जा गिरी। ईश्वर की कृपा और आप सबकी अनगिनत दुआओं से हमारे सभी लोग सुरक्षित हैं। लेकिन मौत को इतने करीब देखकर मन भावुक है। एक बड़ी अनहोनी टली, मगर यह एक बड़ी लापरवाही है उस कॉन्ट्रेक्टर कम्पनी का, जो यहां रोड निर्माण का कार्य कर रही है। न खतरे का बोर्ड, न कोई चेतावनी! आखिर किसी बड़े हादसे के बाद ही की नींद क्यों टूटेगी?


Post a comment