मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महाकवि विद्यापति की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि
- by Raushan Pratyek Media
- 22-Nov-2026
- Views
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महाकवि विद्यापति की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कवि कोकिल महाकवि स्वर्गीय विद्यापति जी की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर पटना स्थित विद्यापति भवन में राजकीय समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शामिल हुए।
समारोह के दौरान राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने महाकवि विद्यापति की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। दोनों ने महाकवि के साहित्यिक योगदान और उनकी महान विरासत को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
कई मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों ने भी किया नमन
कार्यक्रम में बिहार सरकार के कई मंत्री, विधायक और राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े गणमान्य लोग मौजूद रहे। कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा, सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव, नगर विकास एवं आवास मंत्री नीतीश मिश्रा तथा विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री शीला कुमारी ने भी महाकवि विद्यापति की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।
इसके अलावा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक संजय सरावगी, विधायक रत्नेश कुमार और विधायक विनोद नारायण झा सहित अनेक सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।
कलाकारों ने प्रस्तुत किए देशभक्ति गीत
राजकीय समारोह में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम की शुरुआत आरती-पूजन के साथ हुई। इसके बाद राष्ट्रीय गीत, राष्ट्रगान, बिहार गीत और देशभक्ति गीतों का गायन किया गया।
समारोह के माध्यम से महाकवि विद्यापति के साहित्यिक और सांस्कृतिक योगदान को याद किया गया। मैथिली साहित्य के महान कवि विद्यापति की रचनाएं आज भी बिहार की भाषा, संस्कृति और लोक परंपरा में विशेष स्थान रखती हैं। उनकी पुण्यतिथि पर आयोजित इस कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया।


Post a comment