दुर्गा पूजा पर मुजफ्फरपुर पुलिस की विषेश की तैयारी, एसएसपी खुद उतरे सड़कों पर
- by Manjesh Kumar
- 12-Oct-2026
- Views
मुजफ्फरपुर: दुर्गा पूजा पर मुजफ्फरपुर पुलिस सख्त नजर आ रही है। रविवार रात शहर के विभिन्न पूजा पंडालों का एसएसपी कांतेश मिश्रा ने दल बल के साथ निरीक्षण किया। साथ ही शहर में फ्लैग मार्च निकाल कर शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को कई निर्देश भी दिए। बता दें की रविवार रात मुजफ्फरपुर जिला पुलिस कप्तान कांतेश कुमार मिश्रा खुद सड़क पर उतरकर अलग-अलग इलाकों में जाकर दुर्गा पूजा पंडाल का निरीक्षण किया साथ ही पूजा समिति एवं आम लोगों से बातचीत कर रहे है।
साथ में कानून व्यवस्था बनाए रखने का अपील भी कर रहे है। दुर्गा पूजा की शुरुआत होते ही मेला को लेकर चप्पे चप्पे पर पुलिस अपनी नजर बनाने की कोशिश में जुट गई। एसएसपी ने पत्रकारों से बातचीत में साफ संदेश दिया की आमजनो और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस सख्त है, साथ ही असामाजिक तत्वों को बक्शा नही जायेगा और खासकर ट्रिपल राइडिंग पर सख्त करवाई की जायेगी।


Post a comment