रक्त के अभाव में न थमे किसी की सांस, हजारों जरूरतमंदों की मदद में वर्षों से जुटा विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ

पूर्णिया: रक्त के अभाव में किसी की जान न जाए, इसी संकल्प के साथ विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ वर्षों से रक्तदान एवं रक्त की व्यवस्था के माध्यम से अब तक हजारों जरूरतमंद मरीजों की जान बचाने में अपना योगदान दे चुका है। संगठन का उद्देश्य है कि संकट की घड़ी में कोई भी जरूरतमंद मरीज या उसका परिवार खुद को अकेला महसूस न करे। मानव सेवा के संकल्प के साथ संगठन हर जरूरतमंद के साथ खड़ा है और हर संभव सहायता के लिए सदैव तत्पर रहता है।

विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के वर्षों से चल रहे सेवा कार्यों को पूर्णिया सहित पूरे सीमांचल के लोग देखते आ रहे हैं। इसी विश्वास के साथ लोग आए दिन जरूरतमंदों की सहायता के लिए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी को सूचनाएं देते रहते हैं। सूचना मिलते ही राष्ट्रीय अध्यक्ष संगठन के सदस्यों के माध्यम से जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाने का हर संभव प्रयास करते हैं। इसी क्रम में पूर्णिया के गुलाबबाग निवासी राहुल शर्मा, जो पूर्णिया मेडिकल कॉलेज में इलाजरत हैं, के लिए उनकी बहन मोनी शर्मा ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी से फोन पर संपर्क कर रक्त की सहायता मांगी। सूचना मिलते ही आशीष गोस्वामी ने संगठन के सदस्यों को आवश्यक सहायता के लिए निर्देशित किया। इसके बाद संगठन के सरसी मझुआ पंचायत अध्यक्ष अजय कुमार के मित्र शुभम सिंह ने बी पॉजिटिव रक्तदान कर राहुल शर्मा के इलाज में सहयोग किया।

विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों के साथ मानव सेवा को भी अपनी प्रमुख जिम्मेदारी मानता है। संगठन के सदस्य परिवार के सदस्यों की तरह जरूरतमंदों के साथ खड़े रहते हैं और हर संभव सहायता के लिए तत्पर रहते हैं। संगठन के पूर्णिया नगर अध्यक्ष अमरेंद्र भगत ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी जी के नेतृत्व में अब तक कई परिवारों के चेहरों पर मुस्कान लौटाने और कई जरूरतमंदों की जान बचाने में संगठन ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है। संगठन को अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष की कार्यशैली पर गर्व है। उन्होंने कहा कि मैं उनके कुशल नेतृत्व और मानव सेवा के प्रति समर्पण को नमन करता हूं।

अंत में राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने कहा कि जब भी किसी जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता के लिए सूचना मिली है, हमारा हमेशा यही प्रयास रहा है कि कोई भी जरूरतमंद खाली हाथ न लौटे। धार्मिक, सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यों के साथ मानव सेवा ही हमारे संगठन का मूल उद्देश्य है। रक्त के अभाव में किसी की जान न जाए, इसके लिए हम सदैव तत्पर हैं। हमारे लिए सेवा केवल एक कार्य नहीं, बल्कि मानवता के प्रति हमारा संकल्प है। इस मौके पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी के साथ राष्ट्रीय आईटी सेल प्रभारी नीतीश कुमार, पूर्णिया नगर अध्यक्ष अमरेंद्र भगत, पूर्णिया जिला मंत्री अशोक कुमार, विक्की गोस्वामी, मुकेश झा सहित अन्य सदस्य एवं परिजन उपस्थित रहे।

  

Related Articles

Post a comment