त्योहार में व्यवस्था पर सवाल, बिजली पोल पर अधिकांश स्ट्रीट लाइटें खराब

पूर्णिया: नगर पंचायत मीरगंज अधीन वार्ड नंबर 03 की अधिकांश लाईट खराब है। दीपावली का पर्व सिर पर है, जहां पूरा शहर रोशनी से जगमगाने की तैयारी में है, वहीं नगर पंचायत मीरगंज वार्ड नंबर तीन आज भी अंधेरे में डूबा हुआ है। वार्ड में लगे बिजली के पोलों पर अधिकांश स्ट्रीट लाइटें महीनों से खराब पड़ी है। इसकी न तो नगर पंचायत ने उनकी मरम्मत कराई और न ही नई लाइटें लगवाई गई। स्थानीय निवासी एवं समाजसेवी सुनील सिंह ने कहा शाम ढलते ही पूरे मोहल्ले में अंधेरा छा जाता है।

गलियों में चलना मुश्किल हो जाता है। बच्चे, बुजुर्ग और महिलाए घर से बाहर निकलने में डरते हैं। अंधेरे का फायदा उठाकर चोरी और छिनतई की घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। लोगों ने की बार वार्ड पार्षद एवं नगर पंचायत कार्यालय में शिकायत की लेकिन अब तक सिर्फ आश्वासन ही मिला है। लोगों ने कार्यपालक पदाधिकारी से त्योहार से पहले सभी खराब लाइटों को ठीक कराने का मांग की है।

  

Related Articles

Post a comment