दुर्गा पूजा के दौरान डीजे पर प्रतिबंध और पूजा पंडालों में सीसीटीवी अनिवार्य, शेखपुरा में अधिकारियों ने दी स्पष्ट चेतावनी
- by Manjesh Kumar
- 30-Sep-2026
- Views
शेखपुरा: दुर्गा पूजा के दौरान शांति एवं विधि-बैठक में अधिकारियों ने दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पूजा के दौरान डीजे बजाने पर प्रतिबंध रहेगा, वहीं सभी पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाना अनिवार्य होगा, ताकि असामाजिक तत्वों और उपद्रवियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। अष्टमी, नवमी और दशमी के दिन सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए ड्रोन से निगरानी करने की सलाह दी गई। प्रतिमा विसर्जन के लिए संबंधित प्रशासन से पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य बताया गया। साथ ही, नशे की हालत में पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई।
अधिकारियों ने पूजा समितियों के सदस्यों और आम लोगों से सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली भ्रामक एवं आपत्तिजनक खबरों पर सतर्क नजर रखने की अपील की। किसी भी अफवाह पर ध्यान नहीं देने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने का निर्देश दिया गया, ताकि दुर्गा पूजा के दौरान जिले में शांति और आपसी सौहार्द कायम रहे। वही ट्रैफिक डीएसपी ने कहा की ई रिक्शा और अन्य वाहनों पर पंडाल के निकट आवागमन पर प्रतिबंध रहेगा।


Post a comment