कटिहार में हथियार ले कर घूम रहे युवक को पुलिस ने द्विचाज हथियार भी जब्त

कटिहार: कटिहार के बरारी थाना क्षेत्र के दलाल चौक पर हथियार लेकर घूमने और कट्टा लहराने की सूचना पर बरारी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 20 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार युवक की पहचान मुसहरी मड़ैया निवासी छोटू कुमार, पिता मारकंडे राजभर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार दलाल चौक पर युवक के हथियार लेकर घूमने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर युवक को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से हथियार और कारतूस के अलावा टेक्नो कंपनी का एक मोबाइल बरामद किया गया। पुलिस ने बरामद सामान को जब्त कर लिया है।

कार्रवाई में एसआई राजनेता कुमार और एसआई कौशल कुमार शामिल रहे। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत संबंधित धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि युवक के पास देसी कट्टा और जिंदा कारतूस कहां से आया था और हथियार रखने के पीछे उसका क्या उद्देश्य था। दलाल चौक जैसे सार्वजनिक स्थान पर हथियार के साथ युवक की गिरफ्तारी के बाद स्थानीय स्तर पर भी मामले को लेकर चर्चा है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

  

Related Articles

Post a comment