दिल्ली स्टेट सैनी सभा के अध्यक्ष जयभगवान सैनी ने थामा RLM का दामन, उपेंद्र कुशवाहा के समक्ष ली पार्टी की सदस्यता
- by Manjesh Kumar
- 26-Nov-2026
- Views
नई दिल्ली: दिल्ली स्टेट सैनी सभा के अध्यक्ष एवं समाजसेवी जयभगवान सैनी ने राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा जी के समक्ष पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर उपेंद्र कुशवाहा ने जयभगवान सैनी का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि उनके सामाजिक अनुभव और संगठनात्मक क्षमता से पार्टी को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक मोर्चा समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने और सामाजिक न्याय एवं समावेशी विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
जयभगवान सैनी के पार्टी में शामिल होने को दिल्ली में संगठन के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। उनके सामाजिक एवं संगठनात्मक अनुभव को देखते हुए पार्टी संगठन में उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दिए जाने की भी संभावना जताई जा रही है। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। जय भगवान सैनी का पार्टी में स्वागत करते हुए राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश सिंह, युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल सिंह कुशवाहा ने प्रसन्न्ता व्यक्त करते हुए कहा कि जयभगवान सैनी जी के आने से पार्टी को उनके संगठनात्मक अनुभवों का लाभ मिलेगा बल्कि उनके आने से पार्टी का विस्तार दिल्ली, हरियाणा राजस्थान और मध्यप्रदेश में भी व्यापक होगा।


Post a comment