दिन चार, एनकाउंटर 5: किशनगंज में पुलिस ने कुख्यात को मारी गोली, दो पुलिस अधिकारी भी ज़ख्मी

किशनगंज: मुख्यमंत्री बनते ही सम्राट चौधरी ने अपराधियों को सख्त लहजे में चेतावनी दी थी कि अपराध छोड़ दो या बिहार। अगर बिहार में रहते हुए अपराध किया तो फिर जेल जाना होगा या फिर...। अब उनकी पुलिस इस बयान को चरितार्थ करते हुए दिख रही है। लगातार चौथे दिन पुलिस ने पांचवें अपराधी का एनकाउंटर किया है। हालांकि इस दौरान दो पुलिस अधिकारी को भी गोली लगी है साथ ही एक अपराधी को जख्मी हालत में गिरफ्तार किया गया है।

मामला किशनगंज नगर थाना क्षेत्र के फरिंग़गोला रेलवे गुमटी के समीप की है। मामले में बताया जा रहा है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कटिहार के रोतरा का रहने वाला कुख्यात अपराधी पवन कुमार उर्फ चिंटू की बड़ी किशनगंज: वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर स्थानीय थाना की पुलिस और STF ने घेराबंदी की। इसी दौरान अपराधी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी जिसमें इंस्पेक्टर मुश्ताक और सब इंस्पेक्टर नीतीश कुमार गोली लगने से जख्मी हो गए। इस दौरान पुलिस ने कुख्यात को भी गोली मारी और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। एनकाउंटर के बाद एसपी और डीएम भी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली।

किशनगंज में एनकाउंटर के बाद अब अपराधियों में भय का माहौल देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि कुख्यात पवन की पुलिस को लंबे समय से इंतजार था। वह हत्या समेत कई मामलों में आरोपी था। अब पुलिस ने एनकाउंटर के दौरान उसे गिरफ्तार किया है।

किशनगंज से मृणाल गोस्वामी की रिपोर्ट

  

Related Articles

Post a comment