बेटी की शादी का सामान भी नहीं बचा, भीषण अगलगी में पांच लाख की संपत्ति राख

शेखपुरा: सूरदासपुर गांव में देर रात एक घर में अचानक लगी भीषण आग से घर में रखा अनाज, कपड़े, नकदी, जेवरात समेत पूरा घरेलू सामान जलकर राख हो गया। अगलगी की इस घटना में करीब पांच लाख रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान बताया जा रहा है। घटना स्वर्गीय रघुनंदन महतो की पत्नी सुनीता देवी के घर में हुई। पीड़िता ने बताया कि कुछ माह पहले ही उन्होंने अपनी बेटी की शादी की थी। शादी से संबंधित कपड़े और जेवरात भी घर में रखे हुए थे, जो आग की चपेट में आकर जल गए। आग इतनी भयावह थी कि घर में पहनने तक के कपड़े और सोने के लिए रखी चौकी भी नहीं बची।

सुनीता देवी के अनुसार, अगलगी में करीब 65 हजार रुपये नकद, 25 ग्राम सोना, 50 ग्राम चांदी, खाने का अनाज, कपड़े, एस्बेस्टस, जरूरी कागजात, चौकी, पंखा, मोबाइल समेत घर का अन्य सामान पूरी तरह जल गया। घटना के बाद परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से क्षति का आकलन कर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि आग इतना भीषण थी कि उसपर काबू पाना मुश्किल हो रहा था। गांव के ही चार बोरिंग का पाइप लगाकर आग पर काबू पाया गया, जबकि दमकल की टीम को भी सूचना दी गई। जबतक दमकल टीम पहुँचती तबतक सबकुछ राख हो चूका था। पीड़िता ने प्रशासन से मुआब्जा का मांग किया है।

  

Related Articles

Post a comment