कुलपति ने सुनी पीएचडी छात्रों की समस्याएं, जल्द निवारण का दिया आश्वासन

पूर्णिया: पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो विवेकानंद सिंह ने विश्वविद्यालय परिसर में पीएचडी सत्र 2024-25 से संबंधित परीक्षार्थियों एवं छात्रों की समस्याओं को गंभीरता से सुनी। छात्रों द्वारा प्रस्तुत विभिन्न शैक्षणिक एवं परीक्षा संबंधी समस्याओं पर कुलपति ने तत्परता से संज्ञान लेते हुए उनके समाधान हेतु आवश्यक निर्देश दिए। छात्रों की समस्याओं के समाधान के बाद परीक्षार्थियों एवं छात्रों ने संतोष व्यक्त करते हुए कुलपति प्रो विवेकानंद सिंह के प्रति आभार प्रकट किया। छात्रों ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन की सकारात्मक एवं संवेदनशील पहल से उनकी समस्याओं का शीघ्र निराकरण संभव हो सका है।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो अरविंद कुमार वर्मा, कुलानुशासक डॉ उदय नारायण सिंह, सीसीडीसी प्रो संतोष कुमार सिंह, कॉलेज इंस्पेक्टर डॉ गोपाल कुमार, उप कुलसचिव (शैक्षणिक) डॉ नवनीत कुमार, नोडल पदाधिकारी डॉ समर्थ, डॉ सुमन सागर एवं डॉ धर्मेंद्र कुमार सहित विश्वविद्यालय के कई अधिकारी उपस्थित थे। छात्र प्रतिनिधियों में मुख्य रूप से विक्रम पासवान, डीएम कुमार, करण यादव एवं गौतम कुमार सहित अनेक छात्र मौजूद रहे, जिन्होंने अपनी समस्याओं एवं सुझावों को विश्वविद्यालय प्रशासन के समक्ष रखा। पूर्णिया विश्वविद्यालय छात्रों की शैक्षणिक प्रगति एवं उनके हितों के प्रति सदैव प्रतिबद्ध है तथा भविष्य में भी छात्रों की समस्याओं के समाधान हेतु सकारात्मक एवं प्रभावी कदम उठाता रहेगा।

  

Related Articles

Post a comment