

एग्रीकल्चर कॉलेज में दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमीनार का होगा आयोजन
- by Raushan Pratyek Media
- 05-Feb-2024
- Views
कोसी एवं सीमांचल क्षेत्र में मक्का फसल किसानों के आर्थिक उन्नति में महत्वपूर्ण योगदान को ध्यान में रखते हुए बिहार कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ0 दुनिया राम सिंह के निर्देश पर विकसित भारत अभियान @2047 अंतर्गत भोला पासवान शास्त्री कृषि महाविद्यालय में मक्का उत्पादन तकनीक के द्वारा रोजगार एवं आय में वृद्धि की संभावनाएं विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमीनार का आयोजन किया जाएगा। बिसा, पुसा एवं धानुका एग्रीटेक लि. के संयुक्त तत्वावधान में इसका आयोजन होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता बिहार कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ0 दुनिया राम सिंह करेंगे। डीएम कुन्दन कुमार, मुख्य अतिथि के रुप में शामिल होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में मक्का प्रजनक एवं पूर्व निदेशक, भारतीय मक्का अनुसंधान संस्थान, नई दिल्ली डॉ0 सांई दास, प्रधान मक्का प्रजनक, भारतीय मक्का अनुसंधान संस्थान, लुधियाना के डॉ0 रमेष कुमार, निदेशक अनुसंधान, बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के डॉ0 अनिल कुमार सिंह, भारतीय मक्का अनुसंधान संस्थान, नई दिल्ली की मक्का कीट वैज्ञानिक डॉ0 सूबी, बिसा पुसा के डॉ0 राज कुमार जाट सहित देष के अन्य राज्यों जैसे हरियाणा, पंजाब, महाराष्ट्र, उ.प्र., उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, कर्नाटक झारखंड के मक्का अनुसंधान एवं विकास से जुड़े वैज्ञानिक के साथ-साथ कोसी एवं सीमांचल क्षेत्र के मक्का उत्पादक किसान, उद्यमी, गैर सरकारी संस्थान के प्रतिनिधिगण शामिल होंगे। सह अधिष्ठाता सह प्राचार्य, डॉ0 पारस नाथ ने बताया कि दो दिनों तक मक्का उत्पादन तकनीक, प्रसंस्करण, मूल्यवर्द्धन एवं विपणन विशेष तकनीकी सत्र का आयोजन किया जएगा। सेमीनार के दूसरे दिन कृषि विज्ञान केन्द्र, पूर्णिया के सहयोग से कसबा प्रखंड के बसंतपुर गांव में कृषक वैज्ञानिक सम्मेलन का भी आयोजन कर मक्का की खेती में होने वाली समस्याओं एवं उसके निदान के साथ-साथ मक्का उत्पादन की आधुनिक तकनीक से किसानों को अवगत कराया जाएगा।

Post a comment