समेली NH-31 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक-टेम्पो और ट्रैक्टर की टक्कर में तीन युवकों की मौत, एक गंभीर

समेली NH-31 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक-टेम्पो और ट्रैक्टर की टक्कर में तीन युवकों की मौत, एक गंभीर

कटिहार: बिहार के कटिहार जिले में NH-31 पर बुधवार अहले सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। समेली प्रखंड के पोठिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बखरी मोड़ के समीप ट्रक, टेम्पो और ट्रैक्टर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

मृतकों की पहचान समेली प्रखंड के विष्णुचक गांव निवासी जितेंद्र कुमार उर्फ जीतू (22 वर्ष), भीम कुमार साह (35 वर्ष) और बाजो कुमार साह (32 वर्ष) के रूप में हुई है। वहीं, हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की पहचान मनीष कुमार साह (24 वर्ष) के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि चारों युवक एक ही गांव के वार्ड संख्या-09 के रहने वाले हैं।

ट्रक, टेम्पो और ट्रैक्टर की टक्कर से मचा हड़कंप

जानकारी के अनुसार, NH-31 स्थित बखरी मोड़ के पास तीन वाहनों के बीच जोरदार टक्कर हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीन युवकों की जान चली गई और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।

मौके पर पहुंची पुलिस, राहत और कानूनी कार्रवाई शुरू

हादसे की सूचना मिलते ही पोठिया थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और राहत एवं कानूनी कार्रवाई में जुट गई। मौके पर अपर थानाध्यक्ष अमित कुमार, एसआई श्रीराम सिंह, एसआई राधेश्याम कुमार सहित पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

एक ही गांव के तीन युवकों की मौत से पसरा मातम

इस हादसे में एक ही गांव के तीन युवकों की मौत की खबर मिलते ही विष्णुचक गांव में कोहराम मच गया। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोगों के लिए यह घटना बेहद दुखद साबित हुई है। पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है और गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

हादसे में घायल मनीष कुमार साह की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस दुर्घटना ने एक बार फिर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क सुरक्षा और यातायात सावधानियों को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

  

Related Articles

Post a comment