जेल से बाहर आए तेज प्रताप यादव, बिहार बंद में उपद्रवियों को उकसाने के आरोप में हुए थे गिरफ्तार
- by Manjesh Kumar
- 28-Jul-2026
- Views
पटना: नीट पेपर लीक मामले को लेकर बिहार बंद के दौरान हुई झड़प के मामले में बेऊर जेल में बंद राजद सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे एवं पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव को मंगलवार देर शाम रिहा कर दिया गया। उनके साथ गिरफ्तार किए गए चार छात्र कार्यकर्ताओं को भी जेल से मुक्त कर दिया गया है। जमानत के आवश्यक कागजात मंगलवार देर शाम बेऊर जेल प्रशासन के पास पहुंचे, जिसके बाद नियमानुसार कागजी प्रक्रिया पूरी कर सभी को रिहा किया गया। बेऊर जेल अधीक्षक ने तेज प्रताप यादव समेत पांचों लोगों की रिहाई की पुष्टि की है।
बता दें कि गांधी मैदान थाने में तेज प्रताप यादव और अन्य के खिलाफ दंगा भड़काने व कई अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इस मामले में पुलिस ने बीते शनिवार को उन्हें फ्रेजर रोड स्थित सेंट्रल मॉल से हिरासत में लिया था और देर रात बेऊर जेल भेज दिया था। जेल में रहने के दौरान तेज प्रताप यादव की तबीयत भी बिगड़ गई थी। प्रदर्शन के दौरान दर्ज मामलों को लेकर बिहार सरकार ने भी सभी प्राथमिकियों को रद्द करने का निर्णय लिया। वहीं, तेज प्रताप यादव की ओर से अदालत में जमानत अर्जी दाखिल की गई थी, जिसे मंजूर करते हुए कोर्ट ने उनकी रिहाई का आदेश जारी कर दिया


Post a comment