बिहार का पहला Spend A Day With HYRYDER इवेंट आयोजित, 46 HYRYDER मालिकों ने लिया हिस्सा

पूर्णिया: प्रकाश टोयोटा द्वारा रविवार 24 मई, 2026 को बिहार का पहला अनोखा टोयोटा HYRYDER कम्युनिटी इवेंट Spend A Day With HYRYDER का सफल आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में लगभग 46 HYRYDER वाहन मालिकों ने भाग लेकर इसे बिहार के पहले HYRYDER कम्युनिटी एवं माइलेज अवेयरनेस इवेंट के रूप में यादगार बना दिया। कार्यक्रम का आयोजन सुबह 09 बजे प्रकाश टोयोटा, पूर्णिया से समय पर शुरू हुआ। इवेंट में लाइव सिंगर एवं गिटारिस्ट द्वारा उपस्थित लोगों का मनोरंजन किया गया। यह कार्यक्रम किसी सामान्य वाहन लॉन्च या प्रमोशनल इवेंट से बिल्कुल अलग था। इसका मुख्य उद्देश्य HYRYDER मालिकों के बीच एक मजबूत कम्युनिटी तैयार करना एवं लोगों को Hybrid तकनीक, बेहतर माइलेज और ईंधन बचत के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम की शुरुआत में मार्केटिंग मैनेजर रवि रंजन एवं ट्रेनिंग मैनेजर परमानंद ने उपस्थित लोगों को HYRYDER की तकनीकी खूबियों, बेहतर माइलेज प्राप्त करने के तरीके और कम ईंधन खर्च में वाहन उपयोग की जानकारी दी। इसके बाद सभी प्रतिभागियों को अपने-अपने HYRYDER वाहन के साथ गढ़बनेली काली मंदिर तक रैली निकालने की जानकारी दी गई। इस रैली को मुख्य अतिथि बैसी विधायक मोहम्मद गुलाम सरवर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली सुबह 10:30 बजे प्रकाश टोयोटा से शुरू होकर जीरो माइल, कसबा होते हुए गढ़बनेली काली मंदिर पहुंची। इस दौरान प्रतिभागियों ने मंच पर अपने HYRYDER वाहन से जुड़े अनुभव और विचार साझा किए।

गढ़बनेली पहुंचने पर प्रकाश टोयोटा के प्रबंध निदेशक विजय प्रकाश ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया। इसके बाद सभी वाहन पुनः प्रकाश टोयोटा शोरूम लौटे। इस पूरे इवेंट के दौरान ग्राहक यह देखकर काफी उत्साहित एवं आश्चर्यचकित थे कि टोयोटा के तकनीकी मार्गदर्शन के बाद उनके वाहन का माइलेज 25 KMPL से अधिक पहुंच गया। इस प्रतियोगिता में सबसे अधिक 28.3 KMPL माइलेज मोहम्मद सैयूब के HYRYDER वाहन ने प्राप्त किया। रैली के दौरान आगे टोयोटा HILUX एस्कॉर्ट वाहन एवं पीछे टोयोटा Hybrid HYCROSS मौजूद रही।

>कार्यक्रम के दौरान जीएम सेल्स ब्रजेश कुमार ने बताया कि वर्तमान समय में टोयोटा द्वारा बेचे जा रहे प्रत्येक 10 Hybrid वाहनों में से 08 वाहन ग्राहकों द्वारा पसंद किए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि टोयोटा अब तक 03 लाख से अधिक Hybrid वाहनों की बिक्री कर चुकी है। इवेंट में सभी प्रतिभागियों के साथ केक कटिंग की गई एवं टोयोटा की ओर से उन्हें उपहार भेंट किए गए। प्रबंध निदेशक विजय प्रकाश ने उपस्थित लोगों से प्रधानमंत्री के ईंधन बचत एवं पर्यावरण संरक्षण के संदेश को अपनाने की अपील करते हुए Hybrid वाहनों को अपनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में शामिल प्रमुख HYRYDER मालिकों में मिथिलेश कुमार, अंजू कुमारी, जफर आलम, राहीद आलम, गणेश साह, पुष्पा देवी, मोहम्मद सैयूब, सुमन सहित कई अन्य ग्राहक शामिल थे। सभी प्रतिभागियों ने प्रकाश टोयोटा की शानदार व्यवस्था, आतिथ्य एवं आयोजन की सराहना की।

प्रतिभागियों ने कहा कि बिहार तेजी से आगे बढ़ रहा है और टोयोटा जैसी कंपनियों को समर्थन मिलना चाहिए जो Hybrid तकनीक के माध्यम से ईंधन बचत, पर्यावरण संरक्षण एवं रोजगार सृजन में योगदान दे रही हैं। वर्तमान समय में बढ़ती पेट्रोल कीमतों के बीच Hybrid वाहन लोगों के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनकर उभर रहे हैं। इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में प्रकाश टोयोटा की टीम से मीरा, सुमित केशन, गुलाब, टूबा, ज़ीनत, रिया, शिवम, रणजीत, साजन, आयुष सहित अन्य कर्मचारियों ने उत्कृष्ट आतिथ्य एवं ग्राहक सहयोग प्रदान किया।

  

Related Articles

Post a comment