सीवान में छात्रों का प्रदर्शन हुआ उग्र, एसपी समेत कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी जख्मी, फायरिंग की भी मिल रही सूचना
- by Manjesh Kumar
- 25-Jul-2026
- Views
सीवान: नीट परीक्षा में लेकर लीक का विरोध और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर देश भर में प्रदर्शन जारी है। इसी कड़ी में सीवान में भी भारी संख्या में प्रदर्शनकारी सड़क कर उतरे। इस दौरान पुलिस ने छात्रों से अपील की कि संयमित ढंग से प्रदर्शन करें लेकिन छात्र उग्र हो गए। प्रदर्शनकारियों ने सीवान में जमकर पत्थरबाजी की जिसमें एसपी पूरन झा समेत कई पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। जानकारी के अनुसार प्रदर्शन के दौरान सीवान में 10 राउंड हवाई फायरिंग गई है
सीवान के गांधी मैदान में छात्रों का प्रदर्शन हिंसक हो गया हैm प्रदर्शन के दौरान उग्र छात्रों ने पुलिस पर ईंट-पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिसमें कई प्रदर्शनकारी घायल हो गए। हालात संभालने के लिए मौके पर पहुंचे एसपी पूरन कुमार झा ने स्वयं मोर्चा संभाला, लेकिन इस दौरान वह भी पत्थरबाजी में घायल हो गए। प्रदर्शनकारी गांधी मैदान से जेपी चौक तक पहुंच गए और वहां भी जमकर पत्थरबाजी की। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के कई राउंड छोड़े, लेकिन काफी देर तक तनाव बना रहा। प्रशासन ने इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
वहीं, घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है और पुलिस उपद्रवियों की पहचान कर कार्रवाई में जुटी है। शुक्रवार को सीवान के गांधी मैदान में छात्र अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे अचानक यह प्रदर्शन उग्र हो गया और भीड़ पूरी तरह बेकाबू हो गई। छात्रों ने वहां मौजूद पुलिसकर्मियों को निशाना बनाते हुए पानी की बोतलें और पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। इस अचानक हुए हमले में कुछ पुलिसकर्मियों को चोटें भी आई हैं। शुरुआत में पुलिस मूकदर्शक बनकर स्थिति को देखने और शांत करने का प्रयास करती रही लेकिन जब माहौल बिगड़ने लगा और पथराव तेज हो गया तो पुलिस को सख्त एक्शन लेना पड़ा। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हल्का लाठीचार्ज किया। लाठीचार्ज होते ही मैदान में भगदड़ मच गई और तनाव का भारी माहौल बन गया। स्थिति को गंभीर होते देख मौके पर तुरंत अतिरिक्त पुलिस बल को बुलाया गया।


Post a comment