शिक्षा मंत्री ने माना कागजों में उलझा है विभाग, कहा 'सब कुछ किया डिजिटल और सिंगल विंडो से होगा काम'

मुजफ्फरपुर: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की कैबिनेट में शामिल किए जाने के बाद शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी लगातार मंदिरों में पहुंच कर पूजा अर्चना कर रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार को वह मुजफ्फरपुर पहुंचे जहां बाबा गरीबनाथ मंदिर पहुंचे। गरीबनाथ मंदिर में उन्होंने पूजा अर्चना की तथा राज्य की सुख शांति की प्रार्थना की। इसके बाद शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी मुजफ्फरपुर में स्थित आरएसएस कार्यालय भी पहुंचे और स्वयंसेवकों के साथ बैठक की। 

आरएसएस कार्यकार्य में स्वयंसेवकों के साथ बैठक के बाद शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने मीडिया से बात करने के दौरान यह स्वीकार किया कि अधिकतम बातें सिर्फ कागजों में उलझा हुआ है जिसकी वजह से उचित सुधार नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग कागजों में उलझा हुआ विभाग है। आमलोग कार्यालयों के चक्कर काटते काटते परेशान हैं, इसीलिए अब शिक्षा विभाग के कार्यालयों में आम जनता व शिक्षक सभी के लिए सिंगल विंडो सिस्टम बनाया जाएगा। सिंगल विंडो सिस्टम के जरिए सभी कार्यों के लिए समय सीमा निर्धारित रहेगी और यह सिस्टम पूरी तरह डिजिटलाइज्ड रहेगा। अब लोगों को कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने होंगे।

शिक्षा मंत्री ने सरकारी स्कूलों की गुणवत्ता सुधारने के लिए भी शिक्षकों को सुझाव दिया और कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो स्कूल बिल्डिंग को आउटसोर्स करके स्कूल भवन को कोचिंग के लिए किराए पर दिया जाएगा। हालांकि जब पत्रकारों ने मंत्री को बताया कि सिर्फ मुजफ्फरपुर जिले में 200 से अधिक विद्यालय भवनहीन हैं तो मंत्री ने इसके लिए भी सूची बनाकर भवन निर्माण में तेजी लाने का आश्वाशन दिया। साथ ही मुजफ्फरपुर में हुए बेंच डेस्क खरीद घोटाले पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि कि दोषी व्यक्ति बख्शे नहीं जाएंगे। कई लोगों पर करवाई हुई है और आगे भी करवाई होगी। भ्रष्टाचार कतई नहीं बर्दाश्त किया जाएगा।

  

Related Articles

Post a comment