दो स्कॉर्पियो के आमने सामने टक्कर में तीन की मौत, आधा दर्जन से अधिक जख्मी
- by Manjesh Kumar
- 29-Jun-2026
- Views
बेगूसराय: बेगूसराय में दो स्कॉर्पियो आमने-सामने जबरदस्त टक्कर में तीन युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना सिंघौल थाना क्षेत्र में अंग्रेजी ढ़ाला के समीप की है। मृतकों की पहचान नगर थाना क्षेत्र के पोखरिया के रहने वाले ललन पासवान के पुत्र ऋषभ कुमार, बैजू शर्मा के पुत्र सन्नी कुमार एवं चिकू साह उर्फ राजन के पुत्र हिमांशु कुमार के रूप में हुई है।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बीते रात हिमांशु के किसी दोस्त का जन्मदिन था। जिसमें यह सभी छह युवक शामिल हुए और रात में करीब 12:30 बजे एक स्कॉर्पियो से गंगा स्नान करने के लिए सिमरिया के लिए निकले। इसी दौरान अंग्रेजी ढ़ाला के समीप रॉन्ग साइड से आ रहे एक स्कॉर्पियो से आमने-सामने की टक्कर हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस ने सभी को उठाकर बगल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां ऋषभ, सन्नी और हिमांशु को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि घायलों का इलाज चल रहा है। इधर सभी युवक जब काफी देर तक घर नहीं लोटे तो परिजनों ने फोन करना शुरू किया। तब पता चला कि अंग्रेजी ढ़ाला के समीप स्कॉर्पियो से टक्कर में कई घायल हो गए, तीन की मौत हो गई है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और कोहराम मच गया। घटना के बाद पुलिस ने सोमवार को सभी लाश का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया है। वहीं दूसरे स्कॉर्पियो पर सवार नौ लोगों के घायल होने की सूचना है जिसमें से स्कॉर्पियो चालक राजा कुमार की मौत हो गई। राजा परिहारा थाना क्षेत्र के राटन गांव का रहने वाला था। परिजन उसकी लाश को लेकर घर चले गए हैं।


Post a comment