Samrat कैबिनेट की बैठक ने 29 एजेंडे को दी गई स्वीकृति, उद्योग और पर्यटन के साथ ही...
- by Manjesh Kumar
- 17-Jun-2026
- Views
पटना: बिहार की सम्राट चौधरी की सरकार में लगातार कैबिनेट की बैठक में विकासात्मक योजनाओं को स्वीकृति दे कर काम करने में लगी हुई है। इसी कड़ी में एक बार फिर बुधवार को सम्राट कैबिनेट ने 29 एजेंडों को स्वीकृति दी है। कैबिनेट की बैठक ने उद्योग, पर्यटन के साथ ही स्वास्थ्य विभाग और अन्य कई विभागों के एजेंडे पर सहमति दी गई। कैबिनेट की बैठक में पर्यटन विभाग के तहत सिंधु दर्शन तीर्थ यात्रा के लिए अनुदान को सहमति दी गई। वहीं बिहार में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए होमस्टे के लिए प्रोत्साहन और नीति निर्धारण को मंजूरी दी गई।
सम्राट कैबिनेट की बैठक में खेल को बढ़ावा देने के लिए सामान्य प्रशासन विभाग के तहत बिहार के उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सीधी नियुक्ति की भी मंजूरी दी गई। उद्योग विभाग के तहत वाराणसी रांची कोलकाता एक्सप्रेसवे के समीप कैमूर जिलांतर्गत आधारभूत संरचना विकास प्राधिकार के तहत भूमि अधिग्रहण और इसके लिए राशि को स्वीकृति दी गई। इसके साथ ही सहरसा और पूर्णिया ने जमीन अधिग्रहण की सहमति दी गई। जल संसाधन विभाग के निरीक्षण भवन और आसपास के परिसर को गेस्ट हाउस में परिणत करने को भी स्वीकृत किया गया। पर्यटन विभाग के तहत विभिन्न पर्यटक स्थलों के बीच त्वरित और सुगम परिभ्रमण के लिए बिहार हेली टूरिज्म और एयर टूरिज्म सेवा योजना 2026 को स्वीकृति दी गई।


Post a comment