डिजिटल और मल्टीप्लेक्स के दौर में पूर्णिया का सिंगल स्क्रीन रुपबानी सिनेमा ने राष्ट्रीय स्तर पर बनाई पहचान, सिने एक्सपो...

पूर्णिया: डिजिटल और सोशल मीडिया के इस दौर में अब सिनेमा हॉल का क्रेज यूं तो काफी कम होता जा रहा है लेकिन फिल्म के दीवाने अब भी बड़े पर्दे पर मनोरंजन करने से नहीं चूकते हैं। एक समय था जब छोटे बड़े शहरों में सिनेमा हॉल का एक अलग ही क्रेज होता था। हालांकि बड़े पर्दे पर सिनेमा देखने का भी चलन बदलता जा रहा है और अब लोग मल्टीप्लेक्स यानी मल्टीस्क्रीन की तरफ रुख करते हैं। इस बीच बिहार के शहरों में अब भी सिंगल स्क्रीन वाले सिनेमा हॉल में लोगों की भीड़ अपने मनपसंद फिल्मस्टार को देखने जरूर जाते हैं। इसी कड़ी में पूर्णिया के एक सिंगल स्क्रीन सिनेमा हॉल ने राष्ट्रीय स्तर पर जिले पूर्णिया का पताका फहराया है।

पूर्णिया के रुपबानी सिनेमा को IMAX Big Cine Awards 2026 (Cine Expo) में “Best Single-Screen Theatre of the Year” सम्मान से सम्मानित किया गया है। यह राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित पुरस्कार भारतीय सिनेमा प्रदर्शनी उद्योग में उत्कृष्ट संचालन, दर्शकों को विश्वस्तरीय अनुभव और निरंतर नवाचार के लिए प्रदान किया जाता है। यह सम्मान केवल रूपबानी सिनेमा की उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे पूर्णिया और सीमांचल क्षेत्र के लिए सम्मान और पहचान का विषय है। पिछले 66 वर्षों से रूपबानी सिनेमा दर्शकों के मनोरंजन और सिनेमा संस्कृति को समर्पित रहा है, और यह सम्मान उसी विश्वास, समर्पण एवं दर्शकों के अटूट प्रेम का परिणाम है। रूपबानी परिवार इस उपलब्धि को अपने सभी दर्शकों, कर्मचारियों, फिल्म वितरकों एवं शुभचिंतकों को समर्पित करता है। राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार के लिए जिले के लोगों में भी हर्ष का माहौल है।

  

Related Articles

Post a comment